बाजार में निवेश का ये अमृतकाल, यहां से मार्केट 10 गुना तक बढ़ सकते हैं- रामदेव अग्रवाल, MOFSL

MOFSL के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने हमारे सहयोगी चैनल CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा "बाजार में निवेश का ये अमृतकाल है। भारतीय शेयर बाजार महंगे नहीं हैं। मेरा मानना है कि यहां से बाजार 10 गुना तक बढ़ सकते हैं। भारत की ग्रोथ स्टोरी में पूरा दम है

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
रामदेव अग्रवाल ने रिटेल निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि बाजार में निवेश करें, सट्टेबाजी नहीं क्योंकि इन्वेस्टिंग में ज्यादातर लोगों का पैसा बनता है सट्टेबाजी से नहीं

मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल (Raamdeo Agrawal- Chairman- MOFSL) ने कहा "भारतीय शेयर बाजार महंगे नहीं है। भारत की ग्रोथ स्टोरी में पूरा दम है। मेरा मानना है कि बाजार में निवेश का ये अमृतकाल है। यहां से बाजार 10 गुना तक बढ़ सकते हैं। ऑटो, रियल्टी और मिडकैप IT में तेजी जारी रहेगी। ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर बाजार में आउटपरफॉर्म करेंगे। IT में लॉन्ग टर्म में अच्छा पैसा बनेगा। रामदेव अग्रवाल ने ये बातें हमारे सहयोगी चैनल CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से एक्सक्लूसिव बातचीत में कही। उन्होंने ऑटो, रियल्टी, मिडकैप IT शेयरों में निवेश की सलाह दी है।

पेश उनसे बातचीत के प्रमुख संपादित अंशः

Q1-क्या मार्केट मंहगा हो गया है?

रामदेव अग्रवाल ने कहा मार्केट महंगा नहीं हुआ है बल्कि भारत का मार्केट मजबूत हुआ है। भारत के मार्केट अभी भी ज्यादा मंहगे नहीं हुए हैं। दुनिया के मुकाबले भारत बुहत अच्छा कर रहा है।


Q2-मिडकैप-स्मॉलकैप में इतनी तेजी क्यों?

इसकी वजह ये है कि FIIs से रिटेल निवेशक आगे निकल गये हैं। मिडकैप-स्मॉलकैप में HNIs, रिटेल की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है। जब FIIs ने बेचा तब रिटेल निवेशकों ने खरीदा है। संस्थागत निवेशकों की खरीदारी लार्जकैप में ज्यादा हुई है। अच्छे लार्ज कैप शेयरों की बाजार में काफी डिमांड है। भारतीय मार्केट में अभी ज्यादा गिरावट नहीं दिखेगी। रिटेल निवेशकों की तरफ से खरीदारी बढ़ी है। भारतीय बाजार में एग्जिट आसान लेकिन एंट्री मुश्किल है। FIIs को अब एंट्री पर 20-30% प्रीमियम देना होगा।

Q3-बाजार में अभी कितनी तेजी?

रामदेव ने कहा, भारत में FIIs निवेश बढ़ेगा। FIIs से करीब 20-25 अरब डॉल का निवेश आना बाकी है। ग्लोबल एलोकेशन के तहत FIIs भारत में निवेश करेंगे। भारत की GDP के हिसाब से अभी भी विदेशी निवेश कम है। 10 से 15 साल में ग्लोबल GDP में भारत का हिस्सा 6-7% होगा।

सेंसेक्स बिना किसी बड़े करेक्शन के जल्द ही छू सकता 65000 का स्तर: विनय राजानी

Q4- FMCG, ऑटो की तेजी का राज क्या है?

उन्होंने कहा कि FMCG और ऑटो में दम है। महंगे कच्चे माल से FMCG और ऑटो दबाव बढ़ा था। अब कच्चे माल की कीमतें स्थिर हो रही हैं। सस्ते कच्चे माल से कंपनियों का मार्जिन सुधरा है। अगले 4-5 तिमाहियो में मार्जिन में और सुधार की उम्मीद है।

Q-5 ऑटो सेक्टर आगे भी रफ्तार में?

उन्होंने कहा कि ऑटो की रफ्तार जारी रहेगी। ऑटो में आउटपरफॉर्मेंस आगे भी जारी रहेगा। ऑटो सेक्टर में शानदार रिटर्न मिले हैं। ग्रोथ के लिए ऑटो के पास भारत में बड़ा बाजार है। टू और थ्री व्हीलर में ग्रोथ की काफी संभावना है। ऑटो सेक्टर को लेकर हमारा पॉजिटिव नजरिया कायम है।

Q6-रियल एस्टेट में कितना दम?

रियल्टी की बुनियाद मजबूत है। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा ग्रोथ की गुंजाइश है। रियल्टी सेक्टर देश की बड़ी इंडस्ट्रीज में से एक है। आगे रियल एस्टेट कंपनियों का आकार बढ़ेगा। रियल्टी में कुछ दिक्कतों को छोड़ काफी संभावना है। रियल एस्टेट में DLF सबसे बड़ा प्लेयर बन सकता है।

Q8-IT शेयरों पर राय?

आईटी शेयरों पर भी हमारा पॉजिटिव नजरिया है। मिडकैप IT के दिन बदलेंगे। मिडकैप IT शेयरों में हमने अच्छा खासा निवेश किया है। कुछ IT शेयरों को लेकर मैं काफी बुलिश हूं।

Q9-भारत दूसरे देशों से कैसे अलग?

अग्रवाल ने कहा, भारत जैसा कोई नहीं है। एशियाई देशों में भारत की ग्रोथ अच्छी रहेगी। 25 साल में GDP ग्रोथ डॉलर टर्म में 9% रही है। आगे 25 साल में भी GDP ग्रोथ 9% संभव है। भारत के बाजारों में 10 गुना होने का दमखम है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Q9-भारत दूसरे देशों से कैसे अलग?

अग्रवाल ने कहा, भारत जैसा कोई नहीं है। एशियाई देशों में भारत की ग्रोथ अच्छी रहेगी। 25 साल में GDP ग्रोथ डॉलर टर्म में 9% रही है। आगे 25 साल में भी GDP ग्रोथ 9% संभव है। भारत के बाजारों में 10 गुना होने का दमखम है।

Q10-न्यू एज कंपनियों पर क्या है नजरिया?

मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन ने कहा, ये न्यू एज का जमाना है। मैं न्यू एज कंपनियों में काफी निवेशित हूं। न्यू एज कंपनियां टेक्नोलॉजी पर निर्भर होती हैं। न्यू एज में बिजनेस मॉडल और मैनेजमेंट की बड़ी भूमिका होती है। कंज्यूमर का नजरिया भी कंपनियों के लिए अहम होता है। न्यू एज कंपनियां आगे अच्छा करेंगी।

Q11-रिटेल निवेशकों को आपकी क्या सलाह है

रामदेव अग्रवाल ने कहा कि रिटेल निवेशक निवेश करें, सट्टेबाजी नहीं। इसकी वजह ये है कि इन्वेस्टिंग में ज्यादातर लोगों का पैसा बनता है। लंबे समय तक निवेशित रहें, अच्छा पैसा बनेगा। स्टॉक के अलावा इंडेक्स, ETF में भी निवेश करें।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।