मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल (Raamdeo Agrawal- Chairman- MOFSL) ने कहा "भारतीय शेयर बाजार महंगे नहीं है। भारत की ग्रोथ स्टोरी में पूरा दम है। मेरा मानना है कि बाजार में निवेश का ये अमृतकाल है। यहां से बाजार 10 गुना तक बढ़ सकते हैं। ऑटो, रियल्टी और मिडकैप IT में तेजी जारी रहेगी। ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर बाजार में आउटपरफॉर्म करेंगे। IT में लॉन्ग टर्म में अच्छा पैसा बनेगा। रामदेव अग्रवाल ने ये बातें हमारे सहयोगी चैनल CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से एक्सक्लूसिव बातचीत में कही। उन्होंने ऑटो, रियल्टी, मिडकैप IT शेयरों में निवेश की सलाह दी है।
