Railway Stocks: 13% चढ़ा इस रेलवे कंपनी का शेयर, एक साल में सबसे तेज, ये है वजह

Railway Stocks: रेलवे सेक्टर की इस कंपनी की सब्सिडरी के ₹610 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंत्रालय की मंजूरी मिली तो शेयर चमक उठे। रेलवे कंपनी के शेयरों में 13% का उछाल आया जोकि इसके लिए एक साल में सबसे जोरदार उछाल है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और यह प्रोजेक्ट कैसा है

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
Titagarh की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स को पश्चिम बंगाल के फाल्टा में ₹610 करोड़ के ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

Railway Stocks: टीटागढ़ रेलवे सिस्टम्स के शेयरों में आज 13% से अधिक की जोरदार तेजी आई जो करीब एक साल में इसके शेयरों के लिए सबसे अधिक है। यह तेजी कंपनी की एक सब्सिडरी के ₹610 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी पर आई है। इसके अलावा टीटागढ़ की वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने सोमवार को खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो इसने आज भी निवेशकों का रुझान पॉजिटिव किया। इन दोनों वजहों से टीटागढ़ के शेयर उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 8.84% की बढ़त के साथ ₹696.00 (Titagarh Rail Systems Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 13.19% उछलकर ₹723.85 तक पहुंच गया था।

Titagarh की सब्सिडरी के किस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी?

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने 6 अप्रैल की शाम को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसकी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स को पश्चिम बंगाल के फाल्टा में ₹610 करोड़ के ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम के तहत है और इसे मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज ने मंजूरी दी है। सरकार की योजना के तहत प्रोजेक्ट को प्लांट और मशीनरी को लेकर करीब ₹129 करोड़ की सब्सिडी मिल सकती है।


जेफरीज का क्या है रुझान?

सोमवार को ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ₹810 के टारगेट प्राइस और खरीदारी की रेटिंग के साथ टीटागढ़ रेल सिस्टम्स की कवरेज शुरू की। जेफरीज का अनुमान है कि यात्रियों और मेट्रो कोचों की बढ़ती मांग से टीटागढ़ रेल को फायदा मिलेगा। जेफरीज के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-30 के बीच इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 35% और ईपीएस (प्रति शेयर कमाई) 43% की रफ्तार से बढ़ सकता है जिसे अगले पांच साल में इसके पैसेंजर सेगमेंट रेवेन्यू में 14 गुना बढ़ोतरी और मजबूत ऑर्डर बुक से सपोर्ट मिलेगा। इसे कवर करने वाले 12 एनालिस्ट्स में से 11 ने खरीदारी की रेटिंग दी है और 12 ने होल्ड की।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 19 मई 2025 को बीएसई पर यह ₹974.05 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 10 महीने में यह 41.62% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹568.65 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Stock in Focus: 6 महीने का लॉक-इन खत्म, 35% घाटे में आए आईपीओ निवेशक, आपको लगा झटका?

Kavach Stocks: रेलवे ने ₹1364 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, ये तीन स्टॉक्स आए निवेशकों के रडार पर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।