Railway Stocks: टीटागढ़ रेलवे सिस्टम्स के शेयरों में आज 13% से अधिक की जोरदार तेजी आई जो करीब एक साल में इसके शेयरों के लिए सबसे अधिक है। यह तेजी कंपनी की एक सब्सिडरी के ₹610 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी पर आई है। इसके अलावा टीटागढ़ की वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने सोमवार को खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो इसने आज भी निवेशकों का रुझान पॉजिटिव किया। इन दोनों वजहों से टीटागढ़ के शेयर उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 8.84% की बढ़त के साथ ₹696.00 (Titagarh Rail Systems Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 13.19% उछलकर ₹723.85 तक पहुंच गया था।
