Paras Defence Share Price: स्मालकैप डिफेंस स्टॉक पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन ताबड़तोड़ खरीदारी का रुझान दिखा। इसके शेयरों में यह तेजी इसलिए आई है कि क्योंकि कंपनी 30 अप्रैल को यानी कल बुधवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है और इसमें स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड से जुड़ा ऐलान हो सकता है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी। इसके चलते एक कारोबारी दिन पहले पारस डिफेंस के शेयर 9 फीसदी से अधिक उछलकर बंद हुए थे और आज इंट्रा-डे में यह 20 फीसदी उछल गया। आज बीएसई पर यह 17.03 फीसदी के उछाल के साथ 1337.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 20 फीसदी के उछाल के साथ 1370.90 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया था।
