Get App

निफ्टी-बैंक निफ्टी में अनुज सिंघल की ये रणनीति दिलाएगी मुनाफा, इन 2 शेयरों पर हैं उनका बुलिश नजरिया

अनुज सिंघल ने कहा कि आज HDFC बैंक की चाल पर नजर रखनी जरूरी है। किसी वक्त HDFC बैंक में FIIs की बिकवाली रुकेगी। बैंक निफ्टी 3 बार 20 DMA तक फिसला, हर बार बचाया। फिलहाल सभी ट्रेड इंट्राडे आधार पर लें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 9:40 AM
निफ्टी-बैंक निफ्टी में अनुज सिंघल की ये रणनीति दिलाएगी मुनाफा, इन 2 शेयरों पर हैं उनका बुलिश नजरिया

अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार के टेक्स्चर की परीक्षा है। अगर गैप-अप टिका तो बड़ा पॉजिटिव होगा। निफ्टी का 2-3 दिनों की ऊंचाई पर बंद होना जरूरी है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 21,352 (गुरुवार की क्लोजिंग) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 21,247 (गुरुवार का निचला स्तर) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 21,459 (गुरुवार का उच्च स्तर) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 21,625 (ऑप्शंस आधारित) पर है। तेजी नाकाम होने पर बेचें, और 21,625 पर स्टॉपलॉस लगाए। वहीं 21,450-21500 के बीच सपोर्ट पर खरीदें और इसके लिए 21,352 का स्टॉपलॉस लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि आज HDFC बैंक की चाल पर नजर रखनी जरूरी है। किसी वक्त HDFC बैंक में FIIs की बिकवाली रुकेगी। बैंक निफ्टी 3 बार 20 DMA तक फिसला, हर बार बचाया। फिलहाल सभी ट्रेड इंट्राडे आधार पर लें। बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 44,705 (200 DMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 44,429 (गुरुवार का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 45,139 (गुरुवार का उच्त स्तर) पर है। 45,150-45,200 पार होने में नाकाम हो तो बिकवाली करें और 45,300 का स्टॉपलॉस लगाए। 44,600-44,800 के सपोर्ट पर खरीदारी करें।

बाजार के लिए बड़ा हफ्ता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें