Vodafone Idea Share Price : टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में शुमार होने वाली वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea (Vi) इस समय वित्तीय परेशानियों से जूझ रही है। आज से शुरू हुआ मौजूदा नया हफ्ता वोडाफोन आइडिया के लिए काफी अहम है। इस हफ्ते कंपनी में नया निवेश आना है। इस हफ्ते अगर कंपनी में निवेश नहीं आया तो कंपनी मुश्किल में आ जायेगी। दरअसल इसी हफ्ते कंपनी को 5G स्पेक्ट्रम की किश्त भी चुकानी है। ऐसा नहीं होने पर कंपनी के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। इस खबर पर ज्यादा डिटेल बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि कंपनी को इसी हफ्ते सरकार को 1700 करोड़ रुपये की रकम चुकानी है।
