Get App

Kavach Stocks: रेलवे ने ₹1364 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, ये तीन स्टॉक्स आए निवेशकों के रडार पर

Kavach Stocks: रेलवे ने सोमवार को ₹1364 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। रेलवे के सेफ्टी इकोसिस्टम पर खर्च बढ़ रहा है। इसका फायदा कवच से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में पैसे लगाकर उठाया जा सकता है। यहां तीन ऐसी ही कंपनियों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें कवच के बढ़ते दायरे से फायदा मिल सकता है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 11:20 AM
Kavach Stocks: रेलवे ने ₹1364 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, ये तीन स्टॉक्स आए निवेशकों के रडार पर
कवच रेलवे सेफ्टी इकोसिस्टम और सरकार के बढ़ते खर्च ने निवेशकों की नजरें केईसी इंटरनेशनल, एचबीएल इंजीनियरिंग और केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स (Kernex Microsystems) पर बढ़ा दी हैं।

Kavach Stocks: इंडियन रेलवे ने सेफ्टी, सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन इंफ्रा को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल ₹1364.45 करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने का ऐलान सोमवार को किया। कवच रेलवे सेफ्टी इकोसिस्टम और सरकार के बढ़ते खर्च ने निवेशकों की नजरें केईसी इंटरनेशनल, एचबीएल इंजीनियरिंग और केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स (Kernex Microsystems) पर बढ़ा दी हैं। इन तीनों कंपनियों ने अहम कारोबारी सौदे भी किए हैं। इसके चलते आने वाले समय में इनके शेयरों पर असर दिख सकता है। फिलहाल बीएसई पर केईसी इंटरनेशनल के शेयर 0.20% की गिरावट के साथ ₹532.90 (KEC International Share Price), एचबीएल इंजीनियरिंग 0.59% की बढ़त के साथ ₹679.90 (HBL Engineering Share Price) और केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयर 7.37% के उछाल के साथ ₹1050.00 (Kernex Microsystems Share Price) पर हैं।

Indian Railway लगातार बढ़ा रही सेफ्टी पर खर्च?

इंडियन रेलवे लगातार सेफ्टी और कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ा रही है। रेलवे ने कवच सिस्टम की तैनाती, ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क के विस्तार और पुराने सिग्नलिंग सिस्टम्स को बदलने को लेकर ₹1,364.45 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इस पहल के तहत साउदर्न रेलवे में 232 लोकोमोटिव्स पर ₹208.81 करोड़ की लागत से कवच इक्विपमेंट लगाया जाएगा। यह ₹27,693 करोड़ के बड़े प्रोग्राम का हिस्सा है। इस जोन के लिए ₹2,950 करोड़ एलॉट किए गए हैं जिसमें कवच वर्जन 4.0 की तैनाती भी शामिल है।

नॉर्दर्न रेलवे में ₹400.86 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जिससे अंबाला, दिल्ली और लखनऊ डिविजंस में कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाएगा। इसके तहत बड़े पैमाने पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाया जाएगा। इसी तरह नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में 2,196 रूट किमी पर ₹176.77 करोड़ की लागत से ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी तो साउथ सेंट्रल रेलवे में ₹578.02 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 49 स्टेशंस पर पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम्स को हटाकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें