Get App

Tips Films होगी डीलिस्ट! पब्लिक शेयरहोल्डर्स से प्रमोटर खरीदेंगे 25% हिस्सा; शेयर ने लगाई 20% तक की छलांग

Tips Films की डिलिस्टिंग के लिए फ्लोर प्राइस की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी। डिलिस्टिंग का प्रस्ताव अभी अंतिम नहीं है। सितंबर 2026 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 74.98 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 25.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 1:02 PM
Tips Films होगी डीलिस्ट! पब्लिक शेयरहोल्डर्स से प्रमोटर खरीदेंगे 25% हिस्सा; शेयर ने लगाई 20% तक की छलांग
प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, टिप्स फिल्म्स के शेयरों में BSE या NSE पर पब्लिकली ट्रेड नहीं किया जा सकेगा।

फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने 'वॉलंटरी डीलिस्टिंग' (अपनी मर्जी से स्टॉक मार्केट से हटना) के प्रस्ताव की घोषणा की है। कंपनी का इरादा पब्लिक शेयरधारकों के पास मौजूद बाकी शेयरों को खरीदकर खुद को प्राइवेट बनाने का है। यह प्रस्ताव कंपनी के दो प्रमोटरों- कुमार एस. तौरानी और रमेश एस. तौरानी की ओर से आया है, जो पब्लिक शेयरधारकों के पास बचे शेयरों को खरीदना चाहते हैं। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, टिप्स फिल्म्स के शेयरों में BSE या NSE पर पब्लिकली ट्रेड नहीं किया जा सकेगा।

इस डीलिस्टिंग के प्रस्ताव में टिप्स फिल्म्स लिमिटेड के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 10,81,770 फुली पेड-अप इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक की फेस वैल्यू ₹10 है। यह हिस्सा कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल के 25.02 प्रतिशत के बराबर है।

Tips Films में अभी प्रमोटर्स के पास कितना हिस्सा

सितंबर 2026 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 74.98 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 25.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कुमार एस. तौरानी और रमेश एस. तौरानी ने कंपनी को प्राइवेट बनाने के पीछे ये मुख्य कारण बताए हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें