Titan March Quarter Results: टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 13 प्रतिशत बढ़कर 871 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 771 करोड़ रुपये था। कुल कंसोलिडेटेड इनकम सालाना आधार पर लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 15032 करोड़ रुपये दर्ज की गई। मार्च 2024 तिमाही में इनकम 12653 करोड़ रुपये थी।
