Titan Share Price : अच्छे नतीजों के बाद 2.5% से ज्यादा भागा शेयर, जानिए स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

Titan Share Price :कंपनी के नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर बात करते टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजॉय चावला ने कहा कि पहली तिमाही में सभी कारोबार में अच्छा प्रदर्शन रहा। Damas के कारोबार में थोड़ी सुस्ती रही। Q2 की शुरुआत अब तक अच्छी रही है। अब डिमांड में सुस्ती रहने की कोई वजह नहीं दिख रही

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 12:53 PM
Titan Share Price :ब्रोकरेज का मानना ​​है कि पिछले 2 वर्षों में आए सुधार के बाद,ज्वेलरी EBIT मार्जिन अब कंपनी के प्रदर्शन पर बोझ नहीं है। हालांकि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऊंचे दाम वॉल्यूम पर असर डाल सकते हैं

Titan Share Price : पहली तिमाही में टाइटन ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में 65% का उछाल आया है। ज्वेलरी और वॉच बिजनेस ने भी अच्छा परफॉर्म किया है। मार्जिन भी उम्मीद से बेहतर रहे हैं। कंपनी की मैनेजमेंट कमेंट्री भी अच्छी रही है। कंपनी का कहना है कि ज्वैलरी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ कायम रहेगी। ज्वैलरी में 11 फीसदी EBIT मार्जिन का लक्ष्य है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। मैनेजमेंट का कहना है कि बाजार में कंपिटीशन बढ़ रहा है लेकिन हालात खराब नहीं हुए हैं। रेवेन्यू में एक्सचेंज का योगदान 50 फीसदी के आसपास है। गोल्ड फॉर कैश में अभी कोई खास रेवेन्यू नहीं हैं।

Q2 की शुरुआत अब तक अच्छी रही

कंपनी के नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर बात करते टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजॉय चावला ने कहा कि पहली तिमाही में सभी कारोबार में अच्छा प्रदर्शन रहा। Damas के कारोबार में थोड़ी सुस्ती रही। Q2 की शुरुआत अब तक अच्छी रही है। अब डिमांड में सुस्ती रहने की कोई वजह नहीं दिख रही। दूसरी छमाही में मार्जिन में सुधार प्रोडक्ट मिक्स पर निर्भर करेगा। एनालॉग वॉचेज की डिमांड में काफी मजबूती देखने को मिल रही है। Q2 अब तक अच्छा रहा है। Q2 की शुरुआत (जुलाई और अगस्त) अब तक अच्छी रही है।


डिमांड पर दबाव रहने की कोई वजह नहीं

एनालिस्ट्स को पिछले कॉल के दौरान डिमांड को लेकर चिंता थी,लेकिन अब डिमांड पर दबाव रहने की कोई वजह नहीं दिख रही है। पिछले साल फेस्टिव सीजन जल्दी शुरू हो गया था,इसलिए इस साल फेस्टिव डिमांड Q2 से शिफ्ट होकर Q3 में जा सकती है। जब तक गोल्ड की कीमतों में दोनों तरफ कोई बड़ा बदलाव नहीं होता,तब तक डिमांड में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

दूसरी छमाही में मार्जिन में देखने को मिलेगा सुधार

दूसरी छमाही में कंपनी के मार्जिन में सुधार देखने को मिलेगा। दूसरी छमाही में मार्जिन इम्प्रूवमेंट प्रोडक्ट मिक्स पर निर्भर करेगी। कंपनी का लोअर कैरेटेज और स्टडेड ज्वैलरी बिजनेस अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। गोल्ड कॉइन्स की डिमांड में अभी तक कोई सुस्ती नहीं दिखी है। स्टडेड ज्वैलरी का शेयर 25-27% के बीच रह सकता है। कंपनी किसी खास टारगेट लेवल को हासिल करने का लक्ष्य नहीं रख रही है।

कंपनी का इंटरनेशनल बिजनेस मजबूत

कंपनी का इंटरनेशनल बिजनेस मजबूत बना हुआ है। US मार्केट में भी कंपनी का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है। अगले कुछ क्वार्टर में डमास बिजनेस का परफॉर्मेंस अस्थिर रह सकता है। हालांकि,डमास का कंट्रीब्यूशन कंपनी के ओवरऑल टॉपलाइन में 2% से भी कम है।

निफ्टी 50 में आज होगा बदलाव का एलान, जानिए किसकी होगा एंट्री, कौन हो सकता है बाहर

टाइटन पर प्रभुदास लीलाधर की राय

प्रभुदास लीलाधर टाइटन कंपनी को लेकर पॉजिटिव है। उसने 7 अगस्त, 2026 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इस स्टॉक में 5408 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के लिए ज्वेलरी की मांग का आउटलुक अच्छा है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद ज्वेलरी मार्जिन का अनुमान 11% है। TEAL के पास मशीन ऑटोमेशन और एयरोस्पेस दोनों सेक्टरों में मजबूत ऑर्डर बुक है।

ब्रोकरेज का मानना ​​है कि पिछले 2 वर्षों में आए सुधार के बाद,ज्वेलरी EBIT मार्जिन अब कंपनी के प्रदर्शन पर बोझ नहीं है। हालांकि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऊंचे दाम वॉल्यूम पर असर डाल सकते हैं,लेकिन उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में वैल्यू के मामले में अच्छी बढ़ोतरी दिखेगी, क्योंकि मौजूदा कीमतों पर सोने के दाम 45-50% ज्यादा होंगे।

ब्रोकरेज ने आगे कहा कि टाइटन के पहली तिमाही के नतीजे काफी हद तक अनुमानों के मुताबिक रहे (कस्टम ड्यूटी से हुए फायदे को छोड़कर)। चुनौतियों (जैसे अधिक मास और बढ़ी हुई कस्टम ड्यूटी)के बावजूद ज्वेलरी सेगमेंट का प्रदर्शन शानदार रहा,क्योंकि त्योहारों के दौरान मांग मज़बूत बनी रही। ऐसे में अनुमान है कि FY26-28 में EPS CAGR 25.6% रहेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।