Get App

भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ निवेशकों की ही नहीं, ज्यादा पूंजी की भी जरूरत: समीर अरोड़ा

भारत में बढ़ते इक्विटी कल्चर पर बात करते हुए उत्पल शेठ ने कहा कि पब्लिक हो या प्राइवेट, इक्विटी हो या डेट-भारतीय बादार के हर असेट क्लॉस में आने वाले सालों में नई ऊंचाई देखने को मिलेगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 17, 2022 पर 10:05 AM
भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ निवेशकों की ही नहीं, ज्यादा पूंजी की भी जरूरत: समीर अरोड़ा
समीर अरोड़ा के मुताबिक उन्होंने ये समझने में देरी कर दी की भारत सिर्फ निवेश के नजरिए से ही अच्छा नहीं है। बल्कि ये फंड रेजिंग और निवेश दोनों ही नजरिए से अच्छा है

हेलियस कैपिटल मैनेजमेंट (Helios Capital) के फाउंडर और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने 16 अक्टूबर को कहा कि भारत की इकोनॉमी की ओवर ऑल साइज और ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ ज्यादा निवेशकों की नहीं बल्कि ज्यादा पूंजी की जरूरत है। मुंबई में एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) द्वारा आयोजित 12वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए, अरोड़ा ने कहा,"निवेशकों की संख्या बढ़ने से बाजार की गहराई बढ़ जाती है, शायद बाजार की वोलैटिलिटी भी कम हो जाती है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि एक निवेशक द्वारा अपेक्षित रिटर्न में वृद्धि हो।"

इस सम्मेलन में समीर अरोड़ा के साथ एवेन्यू सुपरमार्ट्स के चेयरमैन और बीएसई के सदस्य रमेश दमानी और दिग्गज निवेशक और ट्रेडर राकेश झुनझुनवाला द्वारा स्थापित फर्म Rare Group के सीईओ और सीनियर पार्टनर उत्पल शेठ भी शामिल थे। पैनल का संचालन सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर और सीएनबीसी-टीवी18 के स्टॉक्स एडिटर अनुज सिंघल ने किया।

कहां हैं भारत में निवेश के मौके? इस सवाल के जवाब में उत्पल शेठ ने बिग बुल के एक स्टेटमेंट को दोहराते हुए कहा कि भारत में निवेश के समय लिया जाने वाला सबसे बड़ा जोखिम भारत में निवेश न करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अधिकांश निवेशक निवेश के समय जो गल्ती करते हैं वो है गल्ती करने से डरना।

हालांकि, शेठ ने ये भी कहा कि "गोरिल्ला और बंदरों के बीच अंतर नहीं करना" एक निवेशक के रूप में उनकी सबसे बड़ी गलती थी। बता दें कि गोरिल्ला एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है जो अपने सेक्टर पर हावी है, लेकिन जरूरी नहीं कि उसका अपने सेक्टर पर पूरा एकाधिकार (monopoly) हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें