Get App

बाजार में बड़ा पैसा बनाने के लिए बाजार में टिके रहना जरुरी, अगले 14 महीनों में 20% तक की रैली संभव- अनुज सिंघल

इस बाजार ने पॉजिटिव रहने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। आज आखिरकार शायद ऑल-टाइम हाई का सफर पूरा हो जाएगा। GST कटौती के एलान से हम पॉजिटिव बने हुए हैं। उस दिन निफ्टी था 24,600 और हमने न्यू हाई का नजरिया बनाया था। 3 महीने में निफ्टी ने 1600 अंकों का सफर तय कर लिया। और ऑल-टाइम हाई सिर्फ एक मील का पत्थर है, मंजिल नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 8:50 AM
बाजार में बड़ा पैसा बनाने के लिए बाजार में टिके रहना जरुरी, अगले 14 महीनों में 20% तक की रैली संभव- अनुज सिंघल
अपने ट्रेलिंग SL को अब 59,000 पर ले आएं। 59,200-59,400 की कोई भी गिरावट मिले तो खरीदारी कर लें और 59,000 का एक टाइट SL लगा दें।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

इस बाजार ने पॉजिटिव रहने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। आज आखिरकार शायद ऑल-टाइम हाई का सफर पूरा हो जाएगा। GST कटौती के एलान से हम पॉजिटिव बने हुए हैं। उस दिन निफ्टी था 24,600 और हमने न्यू हाई का नजरिया बनाया था। 3 महीने में निफ्टी ने 1600 अंकों का सफर तय कर लिया। और ऑल-टाइम हाई सिर्फ एक मील का पत्थर है, मंजिल नहीं है। राकेश झुनझुनवाला ने कहा था– तुम 1 लाख की निफ्टी देखोगे। खैर, उसमें वक्त लगेगा, लेकिन 2026 में 30,000 का टारगेट है और ऐसा नहीं है कि बीच-बीच में करेक्शन नहीं आएगी। लेकिन बड़ा पैसा उसी का बनेगा जो इस बाजार में बना रहेगा। सितंबर 2024 से आज तक यानी 14 महीने का रिटर्न 0 है। तो अगले 14 महीने में बाजार 20% भी चल सकता है

बाजार: आज के संकेत

आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी का दिन है। आज का सबसे बड़ा संकेत है FIIs की भारी खरीदारी रही। कल ही स्क्रीन चीख-चीख कर बता रही थी कि FIIs की खरीदारी होगी। इसलिए कल हमने क्लोजिंग में भी लॉन्ग लेकर जाने को कहा था। FIIs ने कैश में 4,778 Cr, इंडेक्स में 790 Cr और स्टॉक फ्यूचर्स में 1,779 Cr की खरीदारी रही। कैश और फ्यूचर्स को मिलाकर FIIs ने 7,300 Cr से ज्यादा की खरीदारी की और वही FIIs जो 25,000 पर बेच रहे थे, अब 26,000 पर खरीद रहे हैं।

यही शेयर बाजार का दस्तूर है, यहां चढ़ते को सलाम किया जाता है। अब FIIs 17% लॉन्ग हैं और 90,000 प्लस नेट शॉर्ट हैं। दिसंबर सीरीज में ये सारे शॉर्ट्स कवर हो सकते हैं। ब्रेंट क्रूड अभी भी 63 डॉलर के आसपास स्थिर है। ग्लोबल संकेत आज भी हमारे लिए शानदार हैंय़ कोई वजह नहीं है कि हम ऑल-टाइम हाई ना छुएं। हां, ये जरूर हो सकता है कि ऑल-टाइम हाई पर थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग आए, लेकिन दोबारा एंट्री करने का वो एक बार फिर से मौका होगा ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें