Get App

आज बाजार करेगा 2 दिनों के ग्लोबल संकेतों पर रिएक्ट, अनुज सिंघल से जानें ऐसे में क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

निफ्टी में क्लोज टू क्लोज 1628 अंकों की रैली हुई थी। 24,426 से 26,054 की एकतरफा तेजी हुई थी। उसका एक तिहाई retracement आता है 25,511 पर। निफ्टी का 20 DEMA 25,600 पर है। यानी अभी भी इसे एक करेक्शन ही माना जाएगा। ये भी हो सकता है कि बाजार कमजोर खिलाड़ियों को बाहर कर रहा हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 8:53 AM
आज बाजार करेगा 2 दिनों के ग्लोबल संकेतों पर रिएक्ट, अनुज सिंघल से जानें ऐसे में क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति
पहला रजिस्टेंस 25,650-25,700 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,750-25,800 पर है। पहला सपोर्ट 25,550-25,600 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,450-25,500 पर है

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

निफ्टी में क्लोज टू क्लोज 1628 अंकों की रैली हुई थी। 24,426 से 26,054 की एकतरफा तेजी हुई थी। उसका एक तिहाई retracement आता है 25,511 पर। निफ्टी का 20 DEMA 25,600 पर है। यानी अभी भी इसे एक करेक्शन ही माना जाएगा। ये भी हो सकता है कि बाजार कमजोर खिलाड़ियों को बाहर कर रहा हो। नतीजों का मौसम अब तक शानदार रहा है। हीरो की अक्टूबर बिक्री ने जरूर थोड़ा सा मूड खराब किया था। FIIs की बिकवाली कैश में अब थोड़ी कम हुई है। थोड़ा हो सकता है बिहार चुनाव की घबराहट हो, लेकिन निफ्टी का ऑल-टाइम हाई अभी भी बाकी है। गिरावट में निफ्टी ETFs जोड़ सकते हैं। ट्रेडिंग पोजीशंस को चाहें तो थोड़ा कम रखें।

बाजार: आज के संकेत

बाजार को 2 दिनों के ग्लोबल संकेतों पर रिएक्ट करना है। टैरिफ केस अभी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ट्रंप प्रशासन से कुछ कड़े सवाल पूछ रहा है। बड़ा सवाल यही है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पेंच कहां फंसा है। बिहार चुनाव का पहला चरण आज है, अगले हफ्ते नतीजे आएंगे। BJP-JDU गठबंधन अगर बिहार चुनाव जीता तो एक बड़ी रिलीफ रैली हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें