Get App

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन Dealing Rooms में आज के Top Trading Ideas

डीलर्स SAIL में STBT strategy यानी आज बेचें और कल खरीदें की रणनीति की सलाह दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 7:33 PM
कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन Dealing Rooms में आज के Top Trading Ideas

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Room Check With मोटा भाई पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Room Check-

SAIL

यतिन ने कहा कि डीलर्स इस स्टॉक में STBT strategy यानी आज बेचें और कल खरीदें की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं। मेटर और स्टील स्टॉक्स में Selling देखने को मिली है। इस स्टॉक में भी Fresh shorts देखने को मिले हैं और  शॉर्ट साइड में 53 lakh shares का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है।

Granules

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि Dealers इस स्टॉक में positional खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। Dealers को लगता है कि इसमें 355-360 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें Open interest 6 प्रतिशत तक दिखा है जबकि आज के ट्रेड में fresh longs बनते नजर आये हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें