कल PM मोदी PLI स्कीम के 6 प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्धघाटन, फार्मा और मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री को मिलेगा बड़ा बूस्टर

मेडिकल डिवाइस और बल्क डिवाइस PLI की कॉस्ट 5187 करोड़ रुपए है। इस स्कीम के तरह मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी को 5 साल तक इंसेंटिव मिलेगा। बल्क ड्रग्स बनाने वाली कंपनी को 6 साल तक इंसेंटिव मिलेगा। इससे मेक इन इंडिया के तहत इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 2:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फार्मा और चिकित्सा उपकरण उत्पादन के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव (PLI) स्कीन के तहत अगले दो वर्षों में 50 नए ग्रीनफील्ड संयंत्र स्थापित किए जाने की योजना है

कल फार्मा और मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री के लिए बड़ा दिन है। कल PM मोदी इस इंडस्ट्री से जुड़े 6 PLI प्रोजेक्ट्स का उद्धघाटन करेंगे। इस एक्सक्लूसिव खबर पर और ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज की दीपाली नंदा ने बताया कि कल फार्मा सेक्टर को PLI बूस्टर मिलने वाला है। इससे फार्मा और मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिलेगी। कल PM मोदी PLI स्कीम के 6 प्रोजेक्ट्स का उद्धघाटन करेंगे। कल मेडिकल डिवाइस और बल्क डिवाइस PLI के तहत उद्धघाटन होगा।

मेडिकल डिवाइस और बल्क डिवाइस PLI की कॉस्ट 5187 करोड़ रुपए है। इस स्कीम के तरह मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी को 5 साल तक इंसेंटिव मिलेगा। बल्क ड्रग्स बनाने वाली कंपनी को 6 साल तक इंसेंटिव मिलेगा। इससे मेक इन इंडिया के तहत इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। बल्क ड्रग्स के लिए APIs उत्पादन में तेजी आएगी। इसके साथ ही इससे कैंसर और रेडियोथेरेपी की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। इस स्कीम से देश में इमेजिंग डिवाइस ओर बॉडी इम्प्लांट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा मिलेगा और विदेशी निर्भरा कम होगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ऑटोमोटिव, पेट्रोकेमिकल्स पेट्रोलियम उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों के बाद, फार्मा और मेडिटेक अब आधिकारिक तौर पर व्यापारिक वस्तुओं के निर्यात के लिए चौथा सबसे बड़ा सेक्टर बन गया है।

Diwali Picks : प्रभुदास लीलाधर की दिवाली पिक्स जिनमें अगली दीवाली तक मिल सकता है 80% तक रिटर्न


गौरतरब है कि फार्मा और चिकित्सा उपकरण उत्पादन के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव (PLI) स्कीन के तहत अगले दो वर्षों में 50 नए ग्रीनफील्ड संयंत्र स्थापित किए जाने की योजना है। सितंबर में उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा आयोजित वार्षिक फार्मा शिखर सम्मेलन में बोलते हुए औषधि विभाग के सचिव अरुणीश चावला ने कहा था कि 'मेक इन इंडिया' पहल के दस साल पूरे होने पर दोनों सेक्टरों के लिए PLI के तहत पहले ही 50 संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। PLI योजनाओं की सफलता के बारे में विस्तार से बताते हुए चावला ने कहा था कि पिछले सालों में ही पीएलआई प्लांट ने भारत से दुनिया भर में सबसे अधिक रेग्युलेटेड बाजारों को 10 बिलियन (डॉलर) मूल्य का निर्यात किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।