Stock Tips: अगले 3-4 हफ्ते इन 11 शेयरों पर रखें नजर, दे सकते हैं अच्छा रिटर्न

पिछले सप्ताह Nifty50 372 अंक उछलकर 20,192 अंक पर पहुंच गया और दैनिक चार्ट पर लगातार तीसरे सप्ताह औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ तेजी से कैंडलस्टिक पैटर्न बना। शेयर बाजार इस वक्त रिकॉर्ड हाई पर हैं और लगातार जारी तेजी को देखकर एक्सपर्ट का अनुमान है कि आने वाले वक्त में बाजार में कुछ मंदी आ सकती है। हालांकि फिर भी कुछ शेयर ऐसे हैं जो निवेशकों को अच्छा फायदा करा सकते हैं

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 10:33 AM
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में 1.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

Stock Tips: सितंबर की शुरुआत से ही शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का दौर जारी है। पिछले सप्ताह इसमें 1.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। लगातार जारी तेजी को देखकर एक्सपर्ट्स को आशंका है कि आने वाले वक्त में बाजार में कुछ मंदी आ सकती है। Nifty50 में 20,000-19,900 एरिया पर सपोर्ट लेते हुए कुछ कंसोलिडेशन और करेक्शन देखा जा सकता है, जबकि संभावित सुधार के बाद एक रिबाउंड, सूचकांक को 20,500 तक ले जा सकता है। पिछले सप्ताह Nifty50 372 अंक उछलकर 20,192 अंक पर पहुंच गया और दैनिक चार्ट पर लगातार तीसरे सप्ताह औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ तेजी से कैंडलस्टिक पैटर्न बना। बाजार के करेंट सिनेरियो में कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं और जिन पर एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले 3-4 सप्ताह में नजर रखी जानी चाहिए। यहां हम ऐसे ही 11 स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं। इन स्टॉक्स के रिटर्न 8 सितंबर के क्लोजिंग प्राइस पर बेस्ड हैं।

Mahindra & Mahindra: Buy | LTP: Rs 1,601 | Stop-Loss: Rs 1,520 | Target: Rs 1,800 | Return: 12.4 percent

यह स्टॉक ऑटो सेक्टर में टॉप परफॉर्म करने वाले स्टॉक्स में से एक है। शेयर ने अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 तक एक महत्वपूर्ण और मजबूत वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि के दौरान, स्टॉक 1,100 रुपये के स्तर से बढ़कर 1,600 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद इसमें कुछ कंसोलिडेशन हुआ। वर्तमान स्थिति के आधार पर शेयर में तेजी के अगले चरण की शुरुआत के लिए 1,605-1,610 रुपये के स्तर से ऊपर एक संभावित ब्रेकआउट का अनुमान है।


Tata Steel: Buy | LTP: Rs 132 | Stop-Loss: Rs 126 | Targets: Rs 140-145 | Return: 10 percent

टाटा स्टील ने पिछले गुरुवार को 133 रुपये की ट्रेडिंग रेंज से बाहर निकलने से पहले लगातार उच्च स्तर दर्ज किया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, नजर रखने लायक अगला स्तर क्रमशः 140 रुपये और 145 रुपये है। 126 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ मौजूदा स्तर पर खरीदारी करने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे हैं।

Union Bank of India: Buy | LTP: Rs 96 | Stop-Loss: Rs 86 | Target: Rs 120 | Return: 25 percent

बैंकिंग क्षेत्र में खासकर पीएसयू बैंकिंग शेयरों में, हाल के हफ्तों में अच्छी वृद्धि देखने को मिली है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का स्टॉक 2019 से 2023 तक कंसोलिडेशन मोड में था। इस फेज ने एक कप और हैंडल पैटर्न का रूप ले लिया है, जो आम तौर पर एक्युमुलेशन और संभावित बॉटम आउट प्रॉसेस का संकेत है। पिछले सप्ताह में, ट्रेडिंग वॉल्यूम में अच्छी वृद्धि हुई थी, जिससे पता चलता है कि स्टॉक अपने रेजिस्टेंस एरिया को तोड़ने के लिए तैयार है और संभावित रूप से 120-125 रुपये जोन को टार्गेट करते हुए एक अच्छी बढ़त की शुरुआत कर सकता है।

image1

Coforge: Buy | LTP: Rs 5,619 | Stop-Loss: Rs 5,350 | Target: Rs 6,300 | Return: 12 percent

इस स्टॉक ने पिछले कुछ हफ्तों में निफ्टी आईटी शेयरों के मजबूत प्रदर्शन का लाभ उठाते हुए अच्छा परफॉर्म किया है। अपनी बढ़त के ट्रेंड के दौरान स्टॉक एक गोलाकार पैटर्न को आकार दे रहा है और इसने हाल ही में पिछली गिरावट के गोल्डन रेशियो (4,500-3,250 रुपये) के ऊपर एक ब्रेकआउट दर्ज किया है। 5,350 रुपये से ऊपर के स्तर को बनाए रखना चल रही तेजी के रुझान के लिए एक अनुकूल दृष्टिकोण का संकेत देता है और स्टॉक 6,200-6,300 रुपये के टार्गेट तक पहुंचने के लिए तैयार है। हालांकि 6,000 रुपये के स्तर के आसपास एक छोटी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ओवरऑल आधार पर स्टॉक के लिए सकारात्मकता है।

Canara Bank: Buy | LTP: Rs 365 | Stop-Loss: Rs 350 | Target: Rs 399 | Return: 9 percent

मंथली चार्ट पर शेयर की कीमत डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से टूट गई है। वॉल्यूम में उछाल के साथ प्राइस ब्रेकआउट भी हुआ है। स्टॉक की कीमत अपने 20, 50 और 200 डीएमए से ऊपर ट्रेड कर रही है, जो ऑल टाइम फ्रेम पर बुलिश ट्रेंड का संकेत देती है। एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) और RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) जैसे संकेतक और ऑसिलेटर मासिक चार्ट पर तेजी में आ गए हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स कंसॉलिडेशन से टूट गया है।

UPL: Buy | LTP: Rs 634.65 | Stop-Loss: Rs 602 | Targets: Rs 680-720 | Return: 13 percent

डेली चार्ट पर शेयर की कीमत बुलिश इन्वर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न से टूट गई है। स्टॉक ने 5-दिवसीय ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस को पार कर लिया है। वॉल्यूम में उछाल के साथ प्राइस ब्रेकआउट भी हुआ है। डेली चार्ट पर संकेतक और ऑसिलेटर तेजी में आ गए हैं। पिछले दो सप्ताह से केमिकल सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है.

Triveni Turbine: Buy | LTP: Rs 433.35 | Stop-Loss: Rs 410 | Targets: Rs 480-520 | Return: 20 percent

इस शेयर की कीमत कई-सप्ताह के कंसोलिडेशन से टूट गई है। प्राइस ब्रेकआउट के साथ-साथ वॉल्यूम में भी उछाल आया है। स्टॉक सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो ऑल टाइम फ्रेम्स पर तेजी की प्रवृत्ति का संकेत देता है। वीकली चार्ट पर स्टॉक की कीमत हायर टॉप्स और टायर बॉटम्स को क्रिएट कर रही है।

Zydus Lifesciences: Buy | LTP: Rs 645 | Stop-Loss: Rs 620 | Targets: Rs 675-700 | Return: 8.5 percent

अनुमान है कि शेयर बढ़कर 675 रुपये तक पहुंच सकता है, जो कि इसका पिछला रिकॉर्ड हाई है। ऑप्टिमल सिनेरियो में, अगर यह पिछली ऊंचाई को पार कर जाता है तो यह 700 रुपये तक भी पहुंच सकता है। अगर​ निवेशक स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेना चाहते हैं तो 620 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी जाती है।

image2

DCW: Buy | LTP: Rs 58.5 | Stop-Loss: Rs 53 | Targets: Rs 66-75 | Return: 28 percent

यह स्टॉक कई वर्षों के रेजिस्टेंस लेवल से बाहर निकल रहा है और इसने लॉन्ग टर्म चार्ट पर एक सिमेट्रिकल ट्राइएंगल बनाया है। हाल ही में, स्टॉक ट्राइएंगल फॉर्मेशन की अपर बाउंड्री के नीचे बंद हुआ। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि यह अब ट्राइएंगल पैटर्न के आधार पर टार्गेट की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। स्टॉक मध्यम से लंबी अवधि में 66 रुपये, 75 रुपये और 90 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंच सकता है। एक्सपर्ट संभावित नुकसान को कम करने के लिए मौजूदा स्तर पर खरीदारी करने और 53 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव देते हैं।

ICICI Prudential Life Insurance: Buy | LTP: Rs 595 | Stop-Loss: 560 | Target: Rs 654 | Return: 10 percent

स्टॉक लगभग दो वर्षों के बाद एक बड़ी तेजी वाली कैंडलस्टिक और औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ वीकली टाइमफ्रेम पर तेजी के पैटर्न को तोड़ते हुए दिख रहा है। इसके अलावा स्टॉक अपने सभी महत्वपूर्ण ईएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है और इसे बरकरार भी रख रहा है। इंडिकेटर फ्रंट पर इचिमोकू क्लाउड भी तेजी का संकेत दे रहा है। मोमेंटम ऑसिलेटर आरएसआई (14) डेली टाइम फ्रेम पर लगभग 64 पर है, जो 50 से ऊपर होने पर मजबूती का संकेत देता है। इन सभी चीजों को देखते हुए कहा जा सकता है कि स्टॉक में 654 रुपये तक के टार्गेट के लिए तेजी संभव है। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 560 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 590-595 रुपये की रेंज के बीच खरीद व्यापार शुरू किया जा सकता है।

Bandhan Bank: Buy | LTP: Rs 249 | Stop-Loss: Rs 235 | Target: Rs 270 | Return: 8 percent

बंधन बैंक ने महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन से वापसी की है और अब इसे औसत से अधिक वॉल्यूम व एक बुलिश कैंडलस्टिक के साथ वीकली टाइमफ्रेम पर नीचे की ओर जाती हुई रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को तोड़ते हुए देखा जा रहा है। स्टॉक डेली टाइम फ्रेम पर 20/50/100/200 के महत्वपूर्ण ईएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है जो मजबूती का संकेत देता है। इंडीकेटर फ्रंट पर मोमेंटम ओसिलेटर RSI (14) डेली टाइमफ्रेम पर लगभग 65 पर है, जो मजबूती का संकेत दे रहा है। इचिमोकू क्लाउड भी एक बुलिश मूव का सुझाव दे रहा है। इस सब के आधार पर कहा जा सकता है कि बंधन बैंक में 270 रुपये तक के टार्गेट के लिए तेजी संभव है। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 235 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 247-249 रुपये की रेंज में खरीद व्यापार शुरू किया जा सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में एक्सपर्ट्स द्वारा व्यक्त किए गए विचार और निवेश टिप्स एक्सपर्ट्स के खुद के हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। मनीकंट्रोल की ओर से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।