Top 20 Stocks Today- MP मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से RVNL के JV को 543 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला। JV में कंपनी का 51% हिस्सा है। इसकी वजह से RVNL और अन्य रेलवे शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए DIXON TECHNOLOGIES और TATA MOTORS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
