Top 20 Stocks Today- आज निफ्टी में शामिल M&M और ट्रेंट के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। M&M के मुनाफे में एक परसेंट का दबाव संभव है। लेकिन मार्जिन में सुधार दिख सकता है। इसके साथ ही ल्यूपिन और इंडियन होटल समेत वायदा की 9 कंपनियों के नतीजों का भी बाजार को इंतजार रहेगा। लिहाजा इन कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TATA STEEL और Bank of Baroda सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
