Wedding Stocks: शादियों का आया सीजन, ये 9 स्टॉक्स करा सकते हैं जोरदार कमाई, रखें नजर

Wedding Stocks: इस साल वेडिंग सीजन में करीब 35 लाख शादियां होने का अनुमान है। इन शादियों में करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये तक खर्च हो सकते हैं। इसके चलते दिसंबर तिमाही में बहुत सारी कंपनियों की बिक्री आसमान में पहुंच जाती है। आज हम आपको 9 ऐसी ही कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर आपको इस वेडिंग सीजन के दौरान नजर रखनी चाहिए-

अपडेटेड Nov 27, 2023 पर 10:15 PM
Wedding Stocks: वेडिंग सीजन के दौरान लाइफस्टॉइल और ज्वैलरी स्टॉक्स खासतौर से फोकस में रहते हैं

Wedding Stocks: भारत में शादी मतलब खूब सारा खर्चा। गहने से लेकर अपने-रिश्तेदारों के कपड़े खरीदने तक, भारतीय शादियों में जमकर पैसा उड़ाया जाता है। व्यापारियों की एक संस्था है, कैट (CAIT) यानी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स। इसका अनुमान है कि इस साल वेडिंग सीजन में करीब 35 लाख शादियां होंगी और इन शादियों में करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये तक खर्च हो सकते हैं। शादियों में लोग नई गाड़ियों, नए कपड़े, गहने और घर के रिनोवेशन आदि पर खूब खर्चा करते हैं। इसके चलते दिसंबर तिमाही में बहुत सारी कंपनियों की बिक्री आसमान में पहुंच जाती है और उन्हें खूब प्रॉफिट होता है। आज हम आपको 9 ऐसी ही कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर आपको इस वेडिंग सीजन के दौरान नजर रखनी चाहिए-

अरविंद फैशंस (Arvind Faishons)

यह देश की कुछ बड़ी लाइफस्टाइल कंपनियों में से एक भारत में जींन्स का कल्चर लाने में इस कंपनी का काफी बड़ा योगदान है। इसके पास आज फ्लाइंग मशीन सहित कई बड़े ब्रांड है। साथ ही एरो, टॉमी हिलफाइजर, केल्विन क्लेन जैसे कई बड़े इंटरनेशनल ब्रांड भी यही कंपनी मैनेज करती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर करीब 34% बढ़ा है।

रेमेंड (Raymond)


घर में शादी हो और लोग रेमंड का शूट नही खरीदे। ऐसा तो शायद ही हो। इसके अलावा कंपनी के पास पार्क एवेन्यू और कलर प्लस जैसे ब्रांड भी है, जिसे लोग शादी सीजन के दौरान खूब खरीदते हैं। हालांकि रेमेंड ग्रुप के मालिक इस समय पारिवारिक मुश्किलों में घिरे हैं, जिसके चलते इस स्टॉक का प्रदर्शन हाल के कुछ दिनों में थोड़ा नीचे आया है।

वेदांत फैशंस (Vedant Faishons)

मान्यवर इसी कंपनी का ब्रांड है। मान्यवर ने खुद को शादी-त्योहार से जोड़कर रखा है। खासकर यह यह ब्रांड पुरुषों पर फोकस करता है। इस वेडिंग सीजन के दौरान इसकी बिक्री बढ़ सकती है। वेदांत फैशन का स्टॉक पिछले एक महीने में 5 पर्सेंट बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के झगड़े में डूबे ₹1688 करोड़, नौ दिन में 13% टूट गए Raymond के शेयर

टाइटन (Titan)

ज्वैलकी स्टॉक्स में सबसे आगे टाइटन दिख रहा है। यह देश की सबसे बड़ी ब्रांडेड ज्वैलरी है। इसका तनिष्क ब्रांड काफी फेमस है और सितंबर तिमाही में इसने अपना मार्केट शेयर भी बढ़ने की दी थी। इसके अलावा टाइटन की घड़ी भी लोग शादी में खूब गिफ्ट देते हैं। पिछले एक महीने में टाइटन का स्टॉक 6.60 फीसदी बढ़ा है।

कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jwellers)

दूसरा प्रमुख ज्वैलरी स्टॉक है कल्याण ज्वैलर्स। पिछले छह महीने में यह स्टॉक 212 पर्सेंट बढ़ चुका है। देश भर में इसकी मजबूत उपस्थिति है। इसलिए इस स्टॉक पर भी आपको जरूर नजर रखना चाहिए।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp)

अब आते हैं ऑटो स्टॉक्स पर। इसमें आपको हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पर नजर रखना चाहिए। यह देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी है। बाइक और स्कूटी की इसकी पास लंबी रेंज है। वेडिंग सीजन या फेस्टिव सीजन में सबसे अधिक दोपहिया यही कंपनी बेचती है। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 12.87 फीसदी बढ़ा है।

इंडियन होटल्स (Indian Hotels)

होटल स्टॉक्स की बात करें तो, होटल स्टॉक्स में इंडियन होटल्स और ताज GVK होटल्स प्रमुख कंपनियां है। दरअसल होटलों से शादी करने या डेस्टिनेशन वेडिंग का कल्चर बढ़ रहा है। इसके अलावा लोग शादी में आने वाले अपने वीआईपी गेस्ट्स को बड़े होटलों में ठहराना पसंद करते हैं। इंडियन होटल्स के पास ताज, विवांता, गेटवे और जिंजर जैसे कई बड़े होटल ब्रांड्स है, जिसका इसे फायदा मिल सकता है।

ईज मॉय ट्रिप (Ease My Trip)

इसके अलावा ईज मॉय ट्रिप का स्टॉक भी वेडिंग सीजन के दौरान फोकस में रह सकता है। दरअसल काफी लोग शादियां अटेंड करने के लिए इस सीजन में एक शहर से दूसरे शहर की यात्राएं करते हैं। इसके चलते इस दौरान फ्लाइट, होटल आदि की ऑनलाइन बुकिंग बढ़ जाती है। यहां ईज माय ट्रिप को फायदा हो सकता है।

डिक्सन टेक्नोलॉजी (Dixom Technology)

लिस्ट का आखिरी स्टॉक है, डिक्सन टेक्नोलॉजी। शादी का नाम लेने पर यह स्टॉक तुरंत दिमाग में नहीं आता है, लेकिन इसका वेडिंग इंडस्ट्री में काफी योगदान है। दरअसल शादियों के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे कंज्यूमर अप्लायंस की मांग काफी बढ़ जाती है। लोग इन्हें शादियों में गिफ्ट देते है। डिक्सन टेक ही वह कंपनी है, जो सैमसंग, बजाज, फिलिप्स पैनासोनिक के लिए इन सब अप्लायंस को कॉन्ट्रैक्ट पर बताती है। इसलिए वेडिंग सीजन में यह स्टॉक फोकस में रह सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।