बाजार में दूसरे दिन भी हल्की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 75 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23600 के करीब पहुंचा है। HDFC BANK, L&T, ICICI BANK और सन फार्मा ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली। इस बीच सुस्त बाजार में आज FMCG शेयरों ने दम दिखाया । कोलगेट, डाबर और गोदरेज कंज्यूमर 2 से 3% चढ़े है। वहीं रियल्टी, PSUs और फार्मा में सबसे ज्यादा दबाव रहा। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 परसेंट नीचे कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका में अहम refrigerant gases के दाम बढ़ने से SRF और नवीन फ्लूराइन में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। दोनों शेयर 11% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बने। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
