कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में रिकवरी की कोशिश कर रहा है। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा के उछाल के साथ 23700 के पार निकला है। बैंक निफ्टी में भी तेजी आई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज OUTPERFORM कर रहे हैं। INDIA VIX भी 5% से ज्यादा नीचे आया है। इस बीच केमिकल शेयरों में आज तेजी की बहार रही। UPL में तीन परसेंट की तेजी आई है। साथ ही चंबल फर्टिलाइजर्स, SRF, आरती इंडस्ट्रीज और नवीन फ्लूराइन में भी 2% की बढ़त देखने को मिल रही है। मेटल, रियल्टी और सरकारी कंपनियों में रौनक देखने को मिल रहा है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। मेटल शेयरों में नाल्को, वेदांता, हिंदुस्तान कॉपर और हिंडाल्को में 2 से 3% की तेजी आई है।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Apollo Hospitals: प्रकाश गाबा Apollo Hospitals के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 7400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 7500 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
IEX (Fut)- मानस जयसवाल IEX के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 177.50 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 167 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Titan- आशीष बहेती Titan के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3540 - 3600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Infosys(fut)- राजेश सातपुते Infosys के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1920 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1980 - 2000 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
HCL Technologies- गौरांग शाह ने HCL Technologies के शेयर में खरीदारी की राय दी है और इसमें 2250 रुपये का टारगेट दिया है।
Delhivery- शिल्पा राउत Delhivery के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 320 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 365-370 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।