Top Bullish Stocks: तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी का मूड नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी हरे निशान में आया। साथ ही निफ्टी में भी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा सुधरा देखने को मिला। एक्सिस बैंक, icici बैंक और विप्रो ने बाजार को सपोर्ट दिया है। विप्रो ने Q2 रिजल्ट और बोनस के बाद कमाल दिखाया । 5% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं ठीक-ठाक नतीजों के बाद इंफोसिस में मुनाफावसूली रही। शेयर दो परसेंट से ज्यादा नीचे आया। LTIM भी रिजल्ट के बाद 4% से ज्यादा फिसला है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
SBI Card : प्रकाश गाबा SBI Card के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 736 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 760 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Shriram Finance (Fut) -मानस जयसवाल Hero MotoCorp के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3321 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3160 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
राजेश सातपुते की टॉप पिक्स
IRCTC (Fut)- राजेश सातपुते IRCTC के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 880 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 855-850 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
L&T-आशीष बहेती L&T के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3650-3700 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
प्रशांत सावंत की टॉप पिक्स
M&M Financial- प्रशांत सावंत M&M Financial के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 286 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 265 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।