शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में, चौतरफा बिकवाली के बीच 5 स्टॉक्स ने लगाई 9% तक की छलांग

Top Gainers & Losers: शुक्रवार को निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्सेज लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल शेयरों में है। उसके बाद PSU बैंक स्टॉक्स और ऑटो स्टॉक्स हैं। शुक्रवार को टायर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दिखी

अपडेटेड Mar 13, 2026 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी 488.05 अंक या 2.06% टूटकर 23,151.10 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में 13 मार्च को लगातार तीसरे दिन बिकवाली का भारी दबाव रहा। मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स 1470.50 अंक या 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,563.92 पर सेटल हुआ। इसी तरह निफ्टी 488.05 अंक या 2.06% टूटकर 23,151.10 पर बंद हुआ। निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्सेज लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल शेयरों में है। उसके बाद PSU बैंक स्टॉक्स और ऑटो स्टॉक्स हैं। शुक्रवार को कौन से शेयर टॉप गेनर्स रहे और कौन से टॉप लूजर्स, आइए जानते हैं...

आज के टॉप गेनर्स

L&T Technology Services Ltd | मौजूदा भाव ₹3426.95 (+9.56%): बंपर खरीद से शेयर दिन में BSE पर 11 प्रतिशत तक उछलकर 3466.70 रुपये के हाई तक गया। बाद में तेजी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई।


ACME Solar Holdings Ltd | मौजूदा भाव ₹255.60 (+6.43%): कंपनी ने बताया है कि उसने कुल प्लांड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) क्षमता 585 MW/2011.24 MWh में से पहले चरण में 142.67 MW/481.49 MWh के BESS को चालू कर दिया है। कंपनी ने ऐसा अपनी अलग-अलग सहायक कंपनियों के जरिए किया है। राजस्थान में स्थित ये BESS पहले से चालू इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) से जुड़े हुए हैं।

Authum Investment & Infrastructure Ltd | मौजूदा भाव ₹477.85 (+6.40%): बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच यह शेयर भी चमका। दिन में BSE पर कीमत लगभग 9 प्रतिशत तक उछलकर 488.50 रुपये के हाई तक गई।

IFCI Ltd | मौजूदा भाव ₹57.18 (+5.83%): NSE ने अपने मेगा IPO के लिए 20 इनवेस्टमेंट बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें एक्सिस कैपिटल, JM फाइनेंशियल, जेपी मॉर्गन इंडिया, HDFC Bank, HSBC सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टेनली भी शामिल हैं। इश्यू के लिए 8 लॉ फर्म्स को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस खबर से IFCI के शेयर दिन में 11 प्रतिशत तक चढ़ गए। NSE में IFCI के पास स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) में अपनी मेजॉरिटी ओनरशिप के जरिए 4.4 प्रतिशत की इनडायरेक्ट हिस्सेदारी है।

Tata Consumer Products Ltd | मौजूदा भाव ₹1083.75 (+2.49%): बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशक अब सुरक्षित और स्थिर कमाई वाले सेक्टरों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे FMCG कंपनियों में निवेश बढ़ा। FMCG कंपनियों पर कच्चे तेल की कीमतों का असर तुलनात्मक रूप से कम माना जा रहा है। इन कंपनियों के लिए मुख्य कच्चा माल पाम ऑयल है, जिसकी कीमतें फिलहाल थोड़ी स्थिर बनी हुई हैं।

Sensex Crash: शेयर बाजार में भारी तबाही! सेंसेक्स 1,470 अंक टूटा, निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ स्वाहा

आज के टॉप लूजर्स

Electrosteel Castings Ltd | मौजूदा भाव ₹71.67 (-9.50%): शेयर मार्केट में छाई बिकवाली के बीच इस शेयर में भी जमकर सेलिंग हुई। दिन में BSE पर भाव 10 प्रतिशत तक टूटकर 71.04 रुपये के लो तक गया।

Ceat Ltd | मौजूदा भाव ₹3462.40 (-9.35%): शुक्रवार को टायर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दिखी। सिएट का शेयर दिन में बीएसई पर 10 प्रतिशत तक टूटकर 3436.10 रुपये के लो तक गया। ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ATMA) ने कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से टायर के निर्यात में भारी रुकावट आने, कच्चे माल की लागत बढ़ने और उद्योग के लिए लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियां पैदा होने की आशंका है। इन उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तत्काल पॉलिसी सपोर्ट की जरूरत होगी।

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लड़ाई से तेल की बढ़ी कीमतों का असर टायर कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा है। टायर इंडस्ट्री के कच्चे माल के बास्केट में क्रूड डेरिवेटिव्स की करीब 45% हिस्सेदारी होती है।

Hindalco Industries Ltd | मौजूदा भाव ₹909.45 (-6.23%): वैश्विक स्तर पर एल्यूमीनियम की कीमतों में गिरावट के चलते एल्यूमीनियम बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। साथ ही एक वजह डॉलर में तेजी भी रही। शुक्रवार को डॉलर तीन महीने के हाई पर पहुंच गया। इसके अलावा एक वजह यह भी है कि मिडिल ईस्ट संकट के कारण गैस की आपूर्ति में कमी के कारण धातुओं की औद्योगिक मांग कम हो गई है।

National Aluminium Company Ltd | मौजूदा भाव ₹386.90 (-5.46%): हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की ही तरह नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी के शेयर को भी जबरदस्त झटका लगा है। दिन में शेयर की कीमत बीएसई पर लगभग 7 प्रतिशत तक गिरकर 381.40 रुपये के लो तक चली गई।

PG Electroplast Ltd | मौजूदा भाव ₹502.45 (-5.62%): कंपनी के मैनेजमेंट ने माना है कि US-ईरान युद्ध के कारण गैस सप्लाई में कमी आने से प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। CNBC-TV18 के साथ बातचीत में, PG Electroplast में ऑपरेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास गुप्ता ने बताया कि गैस की कमी के कारण कंपनी के AC बनाने वाले प्लांट्स में एक हफ्ते का प्रोडक्शन रुक गया है। इतना ही नहीं गैस सप्लाई में इस कमी के कारण कंपनी के वित्त वर्ष 2026 के रेवेन्यू के अनुमान पर असर पड़ सकता है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने ₹5700 करोड़ से ₹5800 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान लगाया है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।