मार्केट में बुल्स की पार्टी जारी है। लगातार छठे दिन तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 23550 के पार निकला है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा जोश में है। करीब 900 POINTS उछलकर 51450 के ऊपर निकला है। मिडकैप-स्मॉलकैप में खरीदारी का मूड है। डिफेंस और रेलवे शेयरों में रफ्तार देखने को मिल रही है। रेलटेल और IRCON के शेयर 5-9 परसेंट भागे है। SCI और HAL 4-7 परसेंट दौड़े है। BEL भी ढ़ाई परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है। इस बीच तेल और गैस शेयर सबसे ज्यादा भागे है। निफ्टी एनर्जी इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत है। वहीं कैपिटल गुड्स, रियल्टी और सरकारी बैंकों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। हलांकि IT और ऑटो शेयर में दबाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
