Stock Market: इन शेयरों पर फोकस से बनेगा पैसा, अच्छी कमाई कराएंगे आज के ये बिग स्टॉक्स

पिछले 10 दिनों से बिग स्टॉक्स या स्पॉटलाइट का हिस्सा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी का सबसे मजबूत शेयर है। इस हफ्ते सर्वोच्च शिखर छूने की पूरी उम्मीद है। इस समय साफ तौर पर मार्केट का लीडर है । CITI की भी खरीदारी की राय है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
बाजार में बुल्स की पार्टी जारी है। बाजार ने तेजी का सिक्सर लगाया है। निफ्टी इंट्राडे में 23500 के पार निकला है।

Stock Market: बाजार में बुल्स की पार्टी जारी है। बाजार ने तेजी का सिक्सर लगाया है। निफ्टी इंट्राडे में 23500 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी 51000 के ऊपर पहुंचा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में DLF (GREEN)

नई सेल्स बुकिंग की रफ्तार स्थिर स्तरों पर रहने की उम्मीद है। अगले 5 सालों में 1,14,500 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की उम्मीद है। FY25 के 9 महीनों में पाइपलाइन के 35% प्रोजेक्ट लॉन्च हो चुके हैं। FY26 में 15% से ज्यादा प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी है। DLF को एनुइटी पोर्टफोलियो रेंटल्स `10,000 Cr के पार निकलने की उम्मीद है। एनुइटी पोर्टफोलियो रेंटल्स मौजूदा से दोगुना होने की उम्मीद है। FY30 तक ग्रुप का नेट कर्ज जीरो करने टार्गेट है । आने वाले वक्त में मुनाफे का 50% पेआउट रेश्यो की ओर बढ़ेगा।


फोकस में M&M (Green)

कंपनी के लिए 1 अप्रैल से सभी SUV, CV के दाम बढ़ाएगी। कंपनी सभी SUV, CV के दाम 3% तक बढ़ाएगी। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। चार्ट पर भी शेयर काफी मजबूत है। 50 WMA के ऊपर बंद होने में कामयाब है।

फोकस में ICICI बैंक (GREEN)

पिछले 10 दिनों से बिग स्टॉक्स या स्पॉटलाइट का हिस्सा रहा है। बैंक निफ्टी का सबसे मजबूत शेयर है। इस हफ्ते सर्वोच्च शिखर छूने की पूरी उम्मीद है। इस समय साफ तौर पर मार्केट का लीडर है । CITI की भी खरीदारी की राय है और सिटी ने स्टॉक के लिए 1600 रुपये का टारगेट दिया है। मैनेजमेंट को चौथी तिमाही में NIM में सुधार की उम्मीद है।

फोकस में भारती एयरटेल (GREEN)

अनुज सिंघल भारती एयरटेल पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि सर्वोच्च शिखर के पार निकलने के संकेत मिल रहे है। वोडा की नई मुश्किल से शेयर लाइमलाइट में रहेगा। चार्ट पर भी शेयर मजबूत नजर आ रहा है और यह अपनी सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर है। स्टॉक ने 6 महीने के चैनल से ब्रेकआउट दे रहा है।

KOTAK BANK

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। कोटक बैंक सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। इस स्टॉक में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी रही । 3.5 साल के चैनल से मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला। 15 नवंबर 2021 के बाद पहली बार 2000 के ऊपर वीकली क्लोजिंग दी है। शुक्रवार को 8 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम दिखी। शेयर का भाव और PCR एक साल के ऊपरी स्तर पर है। डिलिवरी एक तिमाही के ऊपर स्तर पर है। पिछले 8 में से 7 दिन शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

IGL

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। पिछले साल 7 अक्टूबर के बाद 20 WEMA के पार बंद हुआ। शुक्रवार तो तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। दो दिनों से शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। चार दिनों से शॉर्ट कवरिंग या लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। सिटी गैस कंपनियों पर CLSA की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

Stock Market Live Updates: सेंसेक्स 315अंक चढ़ा, निफ्टी 23450 के ऊपर, बैंक निफ्टी 51000 के निकला पार

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।