17 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में लगातार हर दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली और साप्ताहिक आधार पर बाजार 3 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडल बनाया जो बाजार में आगे कमजोरी कायम रहने का संकेत है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी 16700 के नीचे फिसल सकता है और अगर यह लेवल भी टूटता है तो और बढ़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। सप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले हफ्ते निफ्टी 526.10 अंक टूटकर 16,985.20 के नीचे चला गया। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली।
