Top Trading Ideas: बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी दिन के निचले स्तरों से करीब 150 अंक सुधरा है। बैंक निफ्टी में भी मजबूती देखने को मिल रही है, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में सुस्ती नजर आई। इंडिया VIX करीब 3 परसेंट गिरकर 15 के करीब पहुंचा। IT शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स एक परसेंट चढ़ा। TCS करीब 2 परसेंट मजबूत हुआ। साथ NBFCs, मेटल, कैपिटल गुड्स में भी खरीदारी दी, लेकिन डिफेंस और सरकारी बैंकों पर दबाव देखने को मिला। ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।
