Top Trading Ideas: उम्मीद से ज्यादा कटौती से BULLS का जोश हाई पर है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 25000 के करीब कारोबार करता नजर आया तो बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। पहली बार 56,500 के पार निकला। मिड-स्मॉल कैप में भी खरीदारी रही। INDIA VIX लगातार चौथे दिन फिसलकर 15 के नीचे आया। दरों में कटौती से NBFC, रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो में फुल जोश में नजर आ रहे है। रियल्टी इंडेक्स करीब 4% से ज्यादा उछला है। DLF और गोदरेज प्रॉपर्टीज 6% उछलकर वायदा के टॉप गेनर बने। साथ ही श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस 4% से ज्यादा चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर बने। ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।
