Top Bullish Stocks:बाजार में वौलेटिलिटी देखने को मिल रही है। लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली लेकिन कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार दिन के निचले स्तर पर फिर से फिसला। निफ्टी 25,000 के नीचे नजर आ रहा है। IT शेयरों में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब एक परसेंट ऊपर नजर आ रहा है । एंफैसिस तीन परसेंट से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही LTIM, परसिस्टेंस सिस्टम में भी रौनक देखने को मिल रही है। उधर, सरकारी कंपनियों और मेटल में आज मुनाफावसूली का मूड नजर आ रहा है। इधर वोडाफोन आइडिया में 5% की तेज गिरावट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन आइडिया को नोटिस जारी किया है। स्पेक्ट्रम बकाये पर बैंक गारंटी नहीं जमा करने पर जवाब मांगा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
