Tourism Finance Corporation Of India Share में अपर सर्किट, पहुंचा ऑल टाइम हाई पर

Tourism Finance Corporation Of India Share Price: कंपनी के बोर्ड ने नॉन-प्रमोटर्स को 88.91 लाख शेयर अलॉट करने की मंजूरी दे दी है। टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में दिसंबर 2023 के आखिर तक प्रमोटर्स की 17.67 प्रतिशत हिस्सेदारी और पब्लिक की 82.33 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 2416 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Feb 26, 2024 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की असाधारम आम बैठक शुक्रवार 22 मार्च, 2024 को होगी।

Tourism Finance Corporation Of India Share Price: टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TFCI) के शेयर में 26 फरवरी को 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लग गया। इसके साथ ही शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। कंपनी के बोर्ड ने नॉन-प्रमोटर्स को 225 रुपये प्रति शेयर पर 88.91 लाख शेयर अलॉट करने की मंजूरी दे दी है। यह डेवलपमेंट TFCI स्टॉक में तेजी की प्रमुख वजह बना। सुबह शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 254.70 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत चढ़कर 267.55 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसके बाद शेयर में 267.40 रुपये पर अपर सर्किट लग गया।

किसे अलॉट किए गए हैं शेयर

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा है कि बोर्ड ने 26 फरवरी की बैठक में 10 रुपये फेस वैल्यू के 88,91,000 तक फुली पेड अप इक्विटी शेयरों को 225 रुपये के इश्यू प्राइस पर नॉन-प्रमोटर्स को प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर प्रिफरेंशियल इश्यू के जरिए अलॉट किए जाने का मंजूरी दे दी। इन नॉन-प्रमोटर्स में आदित्य कुमार हलवासिया, क्यूपिड लिमिटेड और कोलंबिया पेट्रो केम प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी कहा गया है कि टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की असाधारम आम बैठक शुक्रवार 22 मार्च, 2024 को होगी।


एक साल में 294% चढ़ा TFCI शेयर

Tourism Finance Corporation Of India के शेयर ने पिछले एक साल में 294 प्रतिशत की तेजी देखी है। 6 महीने में शेयर 172 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 2416 करोड़ रुपये है। शेयर के लिए 52 सप्ताह का उच्च स्तर 267.40 रुपये और निचला स्तर 66.75 रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 267.40 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 242 रुपये है। दिसंबर 2023 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 17.67 प्रतिशत और पब्लिक की 82.33 प्रतिशत थी।

Skipper Ltd Share: एक ऑर्डर से 13% तक भागा स्टॉक, छुआ ऑल टाइम हाई

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।