Tourism Finance Corporation Of India Share Price: टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TFCI) के शेयर में 26 फरवरी को 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लग गया। इसके साथ ही शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। कंपनी के बोर्ड ने नॉन-प्रमोटर्स को 225 रुपये प्रति शेयर पर 88.91 लाख शेयर अलॉट करने की मंजूरी दे दी है। यह डेवलपमेंट TFCI स्टॉक में तेजी की प्रमुख वजह बना। सुबह शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 254.70 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत चढ़कर 267.55 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसके बाद शेयर में 267.40 रुपये पर अपर सर्किट लग गया।
