केंद्र सरकार कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब डेढ़ साल के निलंबन के बाद टूरिस्ट वीजा (Tourist Visas) को फिर शुरू करने के लिए तैयार है। रिपोर्टों के अनुसार, गृह मंत्रालय द्वारा एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता गृह सचिव करेंगे, इसमें टूरिस्ट वीजा को फिर से शुरू करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, कोरोना मामलों में आ रही कमी को देखते हुए अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार बहुत जल्द टूरिस्ट वीजा जारी करने पर विचार कर रही है। इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी।
एक अधिकारी ने आगे बताया कि इसका औपचारिक रूप दे दिया गया है और गृह मंत्रालय में एक बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता गुरुवार को गृह सचिव करेंगे, जिसमें टूरिस्ट वीजा फिर से शुरू करने की योजना पर चर्चा होगी।
Time मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में PM मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला शामिल
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि पिछले सप्ताह दुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 40 लाख मामले दर्ज किए गए जो नए मामलों को देखते हुए दो महीने से अधिक समय में पहली बड़ी गिरावट है। हाल के सप्ताह में कोविड-19 के 44 लाख मामले दर्ज किए गए हैं।
भारत में इस हफ्ते प्रति दिन करीब 30,000 मामले सामने आए है। दुनिया भर में मौतों की संख्या में भी कमी आई है और यह लगभग 62,000 दर्ज की गई। सबसे ज्यादा कमी दक्षिण पूर्वी एशिया में आई है जबकि मौतों में अफ्रीका में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
