Trade setup for Muhurat Day: सम्वत् 2081 की होगी धमाकेदार शुरुआत, इन 15 प्वाइंट्स से पकड़े मुनाफे वाला ट्रेड
Trade setup for Muhurat Day: वैश्विक स्तर पर कमजोरी के बीच घरेलू मार्केट में मंथली एक्सपायरी के दिन इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 में कमजोरी दिखी। अगर यह 24100 के नीचे टूटकर आता है तो टूटकर 23900 तक आ सकता है। वहीं अपसाइड 24500 के लेवल पर रेजिस्टेंस है। आज मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन मुनाफे वाला ट्रेड पकड़ने में ये 15 अहम प्वाइंट्स मदद करेंगे
डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी 50 ने बेयरेश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। यह लोअर हाई और लोअर लो बना रहा है और लगातार 20-, 50- और 100- दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के नीचे बना हुआ है।
Trade setup for Muhurat Day: वैश्विक स्तर पर कमजोरी के बीच घरेलू मार्केट में मंथली एक्सपायरी के दिन इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 में कमजोरी दिखी। यह आधे फीसदी से अधिक टूट गया। शॉर्ट से लेकर मीडियम टर्म के मूविंग एवरेज के नीचे बने रहना परेशान करने वाली बात है। अगर यह 24100 के नीचे टूटकर आता है तो निफ्टी टूटकर 23900 तक आ सकता है। वहीं अपसाइड इसे 24500 के लेवल पर तगड़ा रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। आज मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन मुनाफे वाला ट्रेड पकड़ने में ये 15 अहम प्वाइंट्स मदद करेंगे।
Nifty 50 के लिए अहम लेवल
डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी 50 ने बेयरेश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। यह लोअर हाई और लोअर लो बना रहा है और लगातार 20-, 50- और 100- दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के नीचे बना हुआ है। इसके अलावा RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) में भी निगेटिव क्रॉसओवर दिख रहा है। वीकली चार्ट पर इसने लॉन्ग अपर शैडो के साथ छोटा सा बेयरेश कैंडल बनाया है जिससे हायर लेवल पर बिकवाली के दबाव का संकेत मिल रहा है। पिवोट प्वाइंट्स के हिसाब से अपसाइड 24,326, 24,374, और 24,450 पर रेजिस्टेंस लेवल तो डाउनसाइड 24,174, 24,127, और 24,050 सपोर्ट लेवल हैं।
Bank Nifty के लिए अहम लेवल
बैंक निफ्टी ने लोअर टॉप-लोअर बॉटम फॉर्मेशन बनाए रखा है और लगातार दूसरे दिन औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ इसमें गिरावट दिखी। यह 322 प्वाइंट्स टूटकर 51,475 पर आ गया। इसके साथ ही यह 20- और 50-दिनों के EMA के नीचे आ गया। डेली चार्ट्स पर इसने लॉन्ग अपर और माइनर लोअर शैडो के साथ बेयरेश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। हालांकि वीकली टाइमफ्रेम पर बैंक निफ्टी औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ 1.35 फीसदी मजबूत हुआ है और अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जिससे हायर लेवल पर बिकवाली के दबाव का संकेत मिल रहा है। फिनोबासी रिट्रेसमेंट के हिसाब से अपसाइड 52,330 और 52,835 पर रेजिस्टेंस लेवल तो डाउनसाइड 51,266 और फिर 50,274 सपोर्ट लेवल हैं।
Nifty Call Options Data
वीकली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक 1.63 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,200 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक ओपन इंटेरेस्ट (OI) है। शॉर्ट टर्म में यह अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद सबसे अधिक 1.09 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,300 और फिर 99.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 25,000 स्ट्राइक पर ओपन इंटेरेस्ट है। कॉल राइटिंग सबसे अधिक 24,200 के स्ट्राइक पर है और 1.45 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट बढ़े हैं। इसके बाद 78.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,300 और 10.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,100 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक कॉल राइटिंग दिख रही है। वहीं सबसे अधिक कॉल अनवाइंडिंग 24,600 के स्ट्राइक पर दिखी, जिस पर 44.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं। इसके बाद 24,500 पर 31.23 लाख और 25,000 स्ट्राइक पर 17.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं।
Nifty Put Options Data
अब पुट साइड बात करें तो 1.82 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ सबसे अधिक ओपन इंटेरेस्ट 24,200 के स्ट्राइक पर दिखी जो निफ्टी 50 के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद सबसे अधिक 71.05 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,000 और फिर 66.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,100 स्ट्राइक पर ओपन इंटेरेस्ट है। पुट राइटिंग सबसे अधिक 24,200 के स्ट्राइक पर है और 1.25 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट बढ़े हैं। इसके बाद 23.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 23,800 और 18.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 23,700 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक पुट राइटिंग दिख रही है। वहीं सबसे अधिक पुट अनवाइंडिंग 24,400 के स्ट्राइक पर दिखी, जिस पर 29.49 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं। इसके बाद 24,000 स्ट्राइक पर 26.18 लाख और 24,300 स्ट्राइक पर 19.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं।
Bank Nifty Call Options Data
मंथली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक 20.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 52,000 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक ओपन इंटेरेस्ट (OI) है। शॉर्ट टर्म में यह अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद सबसे अधिक 19.49 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 53,2000 और फिर 18.65 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 52,500 स्ट्राइक पर ओपन इंटेरेस्ट है। कॉल राइटिंग सबसे अधिक 52,500 के स्ट्राइक पर है और 11.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट बढ़े हैं। इसके बाद 9.75 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 52,000 और 8.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 53,000 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक कॉल राइटिंग दिख रही है। वहीं किसी भी लेवल पर खास कॉल अनवाइंडिंग नहीं दिखी।
Bank Nifty Put Options Data
अब पुट साइड बात करें तो 10.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ सबसे अधिक ओपन इंटेरेस्ट 51,500 के स्ट्राइक पर दिखा जो बैंक निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद सबसे अधिक 9.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 51,000 और फिर 7.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 50,000 स्ट्राइक पर ओपन इंटेरेस्ट है। पुट राइटिंग सबसे अधिक 51,500 के स्ट्राइक पर है और 4.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट बढ़े हैं। इसके बाद 3.29 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 51,000 और 3.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 50,200 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक पुट राइटिंग दिख रही है। वहीं सबसे अधिक पुट अनवाइंडिंग 52,000 के स्ट्राइक पर दिखी, जिस पर 72,930 कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं।
Funds Flow (करोड़ रुपये)
Put-Call Ratio
मार्केट का मूड बताने वाला निफ्टी का पुट-कॉल रेश्यो 31अक्टूबर को उछलकर 0.91 से 1.05 पर पहुंच गया। इसके 0.7 से अधिक होने या 1 के पार जाने का मतलब है कि ट्रेडर्स पुट ऑप्शंस को कॉल ऑप्शंस की तुलना में अधिक सेल कर रहे हैं जिससे बुलिश माहौल बनने का संकेत मिल रहा है।
India VIX
लगातार तीसरे कारोबारी दिन वोलैटिलिटी बढ़ी है और यह ढाई महीने के हाई पर पहुंच गया। बुल्स को तब तक सतर्क रहने की जरूरत है, जब तक यह 12-13 के जोन में सेटल नहीं हो जाता है। India VIX फिलहाल 0.26 फीसदी बढ़कर 15.55 पर है।
Long Build-up
3 शेयरों में ओआई में बढ़ोतरी दिखी और प्राइस भी ऊपर चढ़े हैं जिससे लॉन्ग बिल्ड-अप के संकेत मिले हैं। इनमें से कुछ शेयरों की लिस्ट यहां दी जा रही है।
Long Unwinding
103 शेयरों में ओआई में गिरावट के साथ भाव भी नीचे गिरे हैं जिससे लॉन्ग अनवाइंडिंग के संकेत मिले हैं। इनमें से कुछ शेयरों की लिस्ट यहां दी जा रही है।
Short Build-up
11 शेयरों में शॉर्ट बिल्ड-अप दिखा यानी कि ओआई में गिरावट के साथ भाव भी नीचे गिरे हैं। इनमें से कुछ शेयरों की लिस्ट यहां दी जा रही है।
Short-Covering
66 शेयरों में शॉर्ट कवरिंग दिखी यानी कि ओआई में गिरावट के साथ भाव ऊपर चढ़े हैं। इनमें से कुछ शेयरों की लिस्ट यहां दी जा रही है।
High Delivery Trades और High Rollovers
यहां उन शेयरों की लिस्ट दी जा रही है, जिनमें डिलीवरी हाई है यानी कि ट्रेडिंग की बजाय इनवेस्टिंग हो रही है।
यहां उन शेयरों की लिस्ट है जिनमें एक्सपायरी के दिन हाई रोलओवर दिखा यानी कि इन पर दांव और बढ़ रहा है।
F&O Ban
एफएंडओ सेगमेंट की बैन लिस्ट में कोई भी स्टॉक्स नहीं है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।