Trade Setup: सेंसेक्स और निफ्टी में आज 9 अक्टूबर को इंट्राडे में अच्छी रैली देखी गई, हालांकि अंत में ये मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। छोटे और मझोले शेयरों ने निवेशकों की अच्छी कमाई कराई है। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC Bank जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली के चलते आज भारतीय शेयर बाजार अंत में लाल निशान पर बंद हुए हैं।
