Trade setup for today : बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, 25000 पर तत्काल सपोर्ट
Trade setup for today : निफ्टी 50 इंडेक्स को 25,200-25,250 के ऊपरी स्तर पर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो एक मजबूत रैली से इनकार नहीं किया जा सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक ऐसा नहीं होता तब तक मार्केट में समेकन जारी रहने की उम्मीद है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 7:28 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 15 अक्टूबर को गिरकर 0.77 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.9 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Market Trade setup: बाजार ने पिछले दिन की कुछ बढ़त को गंवा दिया और 15 अक्टूबर को 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन लोअर जोन में वोलैटिलिटी और हायर हाईज के गठन की निरंतरता बनाए रखते हुए 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) का बचाव करने में सफल रहा। निफ्टी 50 को ऊपरी स्तरं पर 25,200-25,250 को जोन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस स्तर से ऊपर जानें पर एक मजबूत रैली से इंकार नहीं किया जा सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक ऐसा नहीं होता 25,000 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद है, उसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 24,900 के स्तर पर है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,015, 24,967 और 24,889
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,170, 25,219 और 25,296
निफ्टी 50 ने डेली टाइम फ्रेम पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसे 10- और 20-डे ईएमए पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, एक असेंडिंग ट्राइएंगल फॉर्मेशन के संकेत भी दिखे हैं जो आम तौर पर एक तेजी वाला सेटअप होता है। अगर बढ़ते वॉल्यूम के साथ अपर हॉरीजेंटल ट्रेंडलाइन टूट जाता है तो आगे तेजी आने की संभावना बढ़ जाएगी।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 51,999, 52,075, और 52,199
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 51,752, 51,676, और 51,552
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 52,335, 52,832
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 51,272, 50,280
बैंक निफ्टी उतार-चढ़ाव के बावजूद 50-डे ईएमए से ऊपर बना रहा और 89 अंकों की बढ़त के साथ 51,906 पर बंद हुआ, जिससे डेली चार्ट पर एक छोटी अपर शैडो और एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल बियरिश कैंडल बन गई। बैंक निफ्टी ने एक और कारोबारी सत्र में अपने हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन को जारी रखा और 20-डे ईएमए (51,962) के करीब पहुंच गया जो आगे की तेजी के लिए अहम स्तर है। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई 49.45 पर है और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ लग रहा है।
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 25,200 की स्ट्राइक पर 87.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 59.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 36.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
51,000 की स्ट्राइक पर 34.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
पांच दिन की गिरावट के बाद वोलैटिलिटी थोड़ी बढ़ी, लेकिन लोअर जोन में बनी रही, जिससे तेजड़िए राहत की स्थिति में रहे। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 0.06 फीसदी बढ़कर 13 के स्तर पर पहुंच गया।
हाई डिलिवरी ट्रेड
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 48 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
38 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 38 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
47 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 47 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
48 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 48 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 15 अक्टूबर को गिरकर 0.77 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.9 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, एलएंडटी फाइनेंस
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, सेल, टाटा केमिकल्स
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।