Market Trade setup : निफ्टी 50 ने कल दो दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और 29 मई को मंथली एफएंडओ एक्सपायरी सत्र में 81 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ। चार्ट पैटर्न फॉर्मेशन बुल्स और बियर के बीच अनिर्णय की स्थिति का संकेत दे रहा है। इंडेक्स ने रेंजबाउंड कारोबार के बीच क्लोजिंग बेसिस पर 24,700 के स्तर और 10-डे ईएमए (24,787) का बचाव करने में कामयाबी हासिल की। आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी के लिए 24,700-24,650 का ज़ोन अहम साबित होने की उम्मीद है। इस स्तर से नीचे जाने पर निफ्टी 24,450 तक गिर सकता है। हालांकि,बाजार जानकारों का कहना है कि इससे ऊपर बने रहने पर निफ्टी 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।
