गुरुवार की जोरदार तेजी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय बाजारों में गिरावट देखने को मिली और ये लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 204 अंकों की गिरावट के साथ 17,196 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 764 अंक गिरकर 57,696 के स्तर पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 311 अंक गिरकर 36,197 के स्तर पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों का अपसाइड बाउंस पूरा हो चुका है और बाजार एक बार फिर ऊपरी स्तरों से नीचे का रुख कर चुका है।
