Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: साप्ताहिक आधार पर 20000 की स्ट्राइक पर 77.58 लाख का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 17.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली
Trade setup:08 अगस्त को NSE पर 6 स्टॉक इंडिया सीमेंट्स, बलरामपुर चीनी मिल्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स,हिंदुस्तान कॉपर और पीरामल एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं
Trade setup : 7 अगस्त को बाजार में हमें लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स कल 0.40 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे थे। निफ्टी 50 इंडेक्स 19500 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा था। अब निफ्टी के लिए 19500 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 19300 पर अगला बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 19600-19700 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस बाधा को पार करके मजबूती दिखाता है तो इसके के लोअर हाई लोअर लोज फॉर्मेशन ब्रेक करने की संभावना बनेगी। कारोबार को अंत में निफ्टी कल 80 अंक उछलकर 19597 पर बंद हुआ। इसने हल्की अपर और लोअर शैडो के साथ एक शॉर्ट बुलिश कैंडलिस्टिक का गठन किया, जो डेली चार्ट पर स्पिनिंग टॉप फॉर्मेशन जैसा दिखता है। यह एक रिवर्सल पैटर्न है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि टेक्निकल तौर पर देखें तो यह पैटर्न एक स्पिनिंग टॉप-टाइप के कैंडल पैटर्न के गठन की ओर संकेत करता है। आम तौर पर अच्छे करेक्शन या तेजी के बाद इस तरह के पैटर्न का गठन बाजार में संभावित उलटफेर का संकेत देता है। पिछले कुछ सत्रों में निचले स्तर से बाजार में एक अच्छा उछाल देखने को मिला है। ऐसे में ऊपरी स्तरों से बाजार के कुछ हल्का होने की काफी संभावना दिख रही है।
बीएसई सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर 65953 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 0.50 फीसदी और 0.20 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए थे।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19544 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19522 और 19485 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19617 फिर 19640 और 19676 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44784 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44728 और 44637 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44965 फिर 45021 और 45112 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
साप्ताहिक आधार पर 20000 की स्ट्राइक पर 77.58 लाख का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 17.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
19500 की स्ट्राइक पर 94.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 38.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Petronet LNG, Tata Consumer Products, Dr Reddy's Laboratories, Cummins India और Bajaj Auto के नाम शामिल हैं।
71 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 71 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Divis Laboratories, Dixon Technologies, PI Industries, Cipla और Lupin के नाम शामिल हैं।
20 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Vedanta, MRF, GNFC, ICICI Prudential Life Insurance और Bank of Baroda के नाम शामिल हैं।
47 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 47 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Balrampur Chini Mills, India Cements, Delta Corp, Aditya Birla Fashion & Retail और Ramco Cements के नाम शामिल हैं।
43 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Mahanagar Gas, Metropolis Healthcare, LTIMindtree, Mahindra & Mahindra और IndusInd Bank के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
07 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1892.77 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1080.80 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
08 अगस्त को NSE पर 6 स्टॉक इंडिया सीमेंट्स, बलरामपुर चीनी मिल्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GNFC),हिंदुस्तान कॉपर और पीरामल एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।