18 जनवरी को भी बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स कल 61000 के ऊपर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 18000 के ऊपर की क्लोजिंग देता दिखा। मेटल, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और चुनिंदा एफएमसीजी और आईटी स्टॉक्स में आई खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। सेंसेक्स 390 अंक बढ़कर 61046 के स्तर पर बंद हुआ। वही, निफ्टी 112 अंक बढ़कर 18165 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल लगातार चौथे दिन हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली थी। लेकिन इसमें मिलाजुला रुख रहा था। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स पॉजिटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ था।
