Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: ऊपर की ओर रुझान बनाए रखने के लिए 18888 से ऊपर का ब्रेकआउट जरूरी है। मंगलवार का 18650 के आसपास का निचला स्तर 20-डे ईएमए के साथ मेल खाता है। ये निफ्टी के लिए बड़े सपोर्ट का काम कर सकता। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे फिसलता है तो फिर डबल टॉप पैटर्न के टूट सकता है। जिससे निफ्टी में और ज्यादा मुनाफावसूली हो सकती है
Trade setup:23 जून को NSE पर 5 स्टॉक आरबीएल बैंक,बीएचईएल, हिंदुस्तान कॉपर, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स और पंजाब नेशनल बैंक F&O बैन में हैं
Trade setup: 22 जून को बाजार की लगातार दो दिनों की तेजी थम गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी दिन में बाजार करीब 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर कड़े रवैये के संकेत के चलते कल के कारोबार में अधिकांश सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। जिससे सेंटीमेंट खराब हुआ। बीएसई सेंसेक्स 284 अंक गिरकर 63239 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 86 अंक गिरकर 18771 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली स्केल पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। फिर भी ये 18700 के सपोर्ट को बचाने में कामयाब रहा। इंट्राडे में, बीएसई सेंसेक्स एक नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 फिर से अपने पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर के बहुत करीब पहुंच गया, लेकिन इस सप्ताह यह तीसरी बार इसको पार करने में विफल रहा।
निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में भी आठ दिनों की तेजी के बाद 1 फीसदी और 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ मुनाफावसूली देखने को मिली।
ऑवरली चार्ट पर निफ्टी पर एक विशिष्ट 'डबल टॉप' पैटर्न बना है। एंजेल वन के तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले का कहना है कि इससे पता चलता है कि ऊपर की ओर रुझान बनाए रखने के लिए 18888 से ऊपर का ब्रेकआउट जरूरी है। दूसरी तरफ उनका ये भी कहना है कि मंगलवार का 18650 के आसपास का निचला स्तर 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के साथ मेल खाता है। ये निफ्टी के लिए बड़े सपोर्ट का काम कर सकता। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे फिसलता है तो फिर डबल टॉप पैटर्न के टूट सकता है। जिससे निफ्टी में और ज्यादा मुनाफावसूली हो सकती है।
राजेश भोसले का ये भी कहना है कि बीच-बीच में आने वाले इस तरह के करेक्शन (चाहे वो टाइम करेक्शन हों या प्राइस करेक्शन) बाजार के लिए एक स्वस्थ संकेत हैं। इससे बाजार में भरी फालतू हवा निकल जाती है और वह ठोस होकर अगली तेजी के लिए तैयार होता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18757 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18727 और 18679 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18854 फिर 18884 और 18933 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43665 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43576 और 43431 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43955 फिर 44044 और 44189 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
साप्ताहिक आधार पर 19000 की स्ट्राइक पर 1.08 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 31.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18700 की स्ट्राइक पर 1.02 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Bata India, Alkem Laboratories, Cipla, HDFCऔर Container Corporation of India के नाम शामिल हैं।
14 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 14 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Coromandel International, Balrampur Chini Mills, Jubilant Foodworks, Bharat Electronics और Federal Bank के नाम शामिल हैं।
94 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 94 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Oracle Financial, JK Cement, Rain Industries, Exide Industries और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं।
68 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 68 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें RBL Bank, Indiabulls Housing Finance, Petronet LNG, Vodafone Idea और Chambal Fertilizers के नाम शामिल हैं।
14 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 14 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Max Financial Services, LTIMindtree, Tata Chemicals, MCX India और Birlasoft के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
22 को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 693.28 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 219.42 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
23 जून को NSE पर 5 स्टॉक आरबीएल बैंक,बीएचईएल, हिंदुस्तान कॉपर, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स और पंजाब नेशनल बैंक F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।