Get App

Trade setup for today : दलाल स्ट्रीट पर तेजड़ियों की बढ़त कायम, निफ्टी में जल्द देखने को मिल सकता है 22700 का स्तर

Trade setup : 6 मार्च को सेंसेक्स 409 अंक बढ़कर 74,086 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 118 अंक की बढ़त लेकर 22,474 पर बंद हुआ। इंडिया VIX के 0.59 फीसदी गिरकर 14.30 पर आने से वोलैटिलिटी में और गिरावट आई है। इससे भी तेजड़ियों को सपोर्ट मिला है। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,503 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,567 और 22,671 पर स्थित हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2024 पर 5:52 AM
Trade setup for today : दलाल स्ट्रीट पर तेजड़ियों की बढ़त कायम, निफ्टी में जल्द देखने को मिल सकता है 22700 का स्तर
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर प्रतिशत के आधार पर आखिरी कारोबारी दिन 39 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

Trade setup : 6 मार्च को कारोबारी सत्र के आखिरी कुछ घंटों में रिबाउंड के बाद, बाजार लगभग 22,500 के अपने तत्काल रजिस्टेंस के करीब पहुंच गया और निफ्टी 50 पर अपवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से भी ऊपर चला गया। यह संकेत करता है कि तेजड़ियों ने दलाल स्ट्रीट पर बढ़त बनाए रखी है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कि 22,400-22,200 के स्तर पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 22,600-22,700 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

कल सेंसेक्स 409 अंक बढ़कर 74,086 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी दिन के निचले स्तर से 250 अंक ऊपर पहुंच गया और 118 अंक की बढ़त लेकर 22,474 पर बंद हुआ। इसने डेली बेसिस पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसके अलावा निफ्टी ने 10-डे ईएमए (22,270 पर स्थित एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) का बचाव करने में भी कामयाब रहा। हालांकि ब्रॉडर मार्केट दबाव में रहे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.50 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई।

इंडिया VIX के 0.59 फीसदी गिरकर 14.30 पर आने से वोलैटिलिटी में और गिरावट आई है। इससे भी तेजड़ियों को सपोर्ट मिला है। कल इंडिया VIX लगातार छठे सत्र में गिरा।

5paisa.com के रुचित जैन ने कहा कि डेरिवेटिव डेटा से संकेत मिलता है कि इंडेक्स फ्यूचर्स सेगमेंट में शॉर्ट पोजीशन बकाया हैं। वहीं, आरएसआई (relative strength index)रीडिंग सकारात्म दिख रही है। निफ्टी लगातार हायर टॉप, हायर बॉटम बना रहा है। इससे संकेत मिलता है कि शॉर्ट कवरिंग हो सकती है और इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें