Trade setup : बाजार ने निफ्टी 50 पर 22,800 के आस-पास स्थित सपोर्ट को तोड़ दिया है। 29 मई को बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। गुरुवार को मई डेरिवेटिव कॉन्ट्रक्टों की एक्सपायरी और 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तुरंत बाद होने वाले एग्जिट पोल से पहले बाजार सतर्क दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 22,600 के आसपास है। उसके बाद अगला सपोर्ट 22,500 पर है। जब तक ये सपोर्ट कायम रहेगा तब तक बाजार में तेजी की वापसी की संभावना कायम रहेगी। निफ्टी के लिए 23,000 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
