Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

24 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1231.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 235.66 करोड़ रुपए की बिकवाली की

अपडेटेड Nov 25, 2022 पर 7:43 AM
Story continues below Advertisement
18000 की स्ट्राइक पर 97.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

SUNIL SHANKAR MATKAR

24 नवंबर को मंथली एक्सपायरी वाले दिन घरेलू बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे थे। अच्छे ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिला था। FOMC के मिनट के बाद वोलैटिलिटी में लगातार आ रही कमी ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को बूस्ट दिया है। कल के बुल रन में सभी सेक्टरों की भागीदारी रही। हालांकि दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शोयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। Sensex 762 अंकों की तेजी लेकर 62273 के स्तर पर बंद हुआ तो Nifty 217 अंकों की बढ़त के साथ 18484 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लगातार दूसरे दिन हायर हाई हायर लोज कायम रखते हुए बुलिश कैंडल बनाया।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुल कैंडल के बनने से संकेत मिलता है कि 18400 के आसपास स्थित बड़ी बाधा को तोड़ने की कोशिश हुई है। इससे ये संकेत भी मिलता है कि पिछले 2 हफ्तों के सीमित दायरे से निकल कर ऊपर जाने की कोशिश हो रही है। डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न कायम हैं। 18133 के नए स्विंग लो को अब इस क्रम का नया हायर बॉटम माना जा सकता है। यहां से आने वाली कोई नई तेजी निफ्टी को नए हायर टॉप की ओर ले जा सकती है।


कल के कारोबार में बाजार में वोलैटिलिटी भी कम होती नजर आई थी। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स कल 4 फीसदी घटकर 13.48 फीसदी पर आ गया था। ये बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

कमाल की SIP: इन म्यूचुअल फंड्स के SIP ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में दिया 28 गुना रिटर्न, क्या आपने भी किया था निवेश

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18346 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 18290 और 18200 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18526 फिर 18581 और 18671 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42852 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 42759 और 42609 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43153 फिर 43246 और 43397 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18500 की स्ट्राइक पर 1.31 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18400 पर सबसे ज्यादा 64.65 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18600 की स्ट्राइक पर 57.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 39.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े।

18300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18400 और फिर 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 97.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18400 पर सबसे ज्यादा 78.20 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18300 की स्ट्राइक पर 67.59 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

18400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 55.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18500 पर भी 12.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17300 पर 8.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18100 और फिर 17900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Voltas, ICICI Lombard General Insurance, ICICI Bank, ICICI Prudential Life Insurance और SBI Life Insurance Company के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

रोलओवर्स

एक्सपायरी के दिन जिन 10 स्टॉक्स में सबसे ज्यादा रोलओवर देखने को मिला उनमें Atul, Max Financial Services, IndusInd Bank, UltraTech Cement और Oberoi Realty के नाम शामिल हैं। इनमें 98 फीसदी से ज्यादा रोलओवर देखने को मिला।

9 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 4 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Honeywell Automation, REC, Nestle India, Persistent Systems और ABB India के नाम शामिल हैं।

67 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Alkem Laboratories, Escorts, NMDC, Gujarat Gas और Vodafone Idea के नाम शामिल हैं।

4 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 4 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Tata Communications, Ambuja Cements, Sun TV Network और Shriram Transport Finance के नाम शामिल हैं।

113 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Nifty Financial, Torrent Power, LIC Housing Finance, HDFC Life Insurance और IndiaMART InterMESH के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

24 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1231.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 235.66 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

25 नवंबर को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।