बाजार ने इस हफ्ते की शुरुआत कमजोरी के साथ की है। फेडरल रिजर्व और यूरोपियन सेंट्रल बैंक जैसे केंद्रीय बैंकों की मीटिंग के पहले 13 दिसंबर को सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में BSE Sensex 503.25 अंक यानी 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 58,283.42 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 143 अंक यानी 0.82 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,368.30 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न बनाया था।
