Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34,999.1 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34,807.1 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35,430.2 फिर 35,669.3 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2021 पर 8:45 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,019.23और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,965.87 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,122.33 फिर 17,172.07 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

23 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन बाजार का मूड तेजी का रहा। मेटल को छोड़कर सभी सेक्टरों में लौटी खरीदारी के दम पर निफ्टी 17,000 के स्तर को एक बार फिर पार करते दिखा। कल के कारोबार में Sensex 384.72 अंक की बढ़त के साथ 57,315.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 117.10 अंकों की तेजी के साथ 17,072.60 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट डोजी जैसा पैटर्न बनाया। कल की क्लोजिंग ओपनिंग लेवल के करीब हुई थी।

GEPL Capital के करन पई का कहना है कि Nifty50 अंतत: 17000 के स्तर के ऊपर जाता दिखा है। डेली चार्ट पर हम इंडेक्स हमें डोजी कैंडल बनाते हुए बंद होता नजर आया। करन पई का मानना है कि इंडेक्स अब हमें 17,600-16,400 के बीच कंसोलीडेट होते दिख सकता है। उनका मानना है कि आगे 17,200 पर निफ्टी के लिए मजबूत रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी 17200 का लेवल तोड़कर ऊपर जाता है तो फिर इसमें हमें 17,600 का स्तर देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर निफ्टी 16,950 के नीचे जाता है तो हमारे ये सभी अंदाजे गलत जा सकते हैं।

छोटे-मझोले शेयर दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। निफ्टी मिडकैप कल 0.9 फीसदी और Smallcap 1.27 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुए थे। कल के कारोबार में वोलैटिलिटी भी कम होती दिखी थी। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 4.5 फीसदी गिरकर 15.83 पर आ गया है।

नए साल में इन 3 ट्रेंड्स का रखेंगे ध्यान तो, भरेगी जेब होंगे मालामाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें