Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38051.4और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37754.9 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38522.4 फिर 38696.9 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

अपडेटेड Jan 11, 2022 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17915.87 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17828.43 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18054.07 फिर 18104.84 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

इस हफ्ते की शुरुआत कल तेजी के साथ होती हुई दिखी। 10 जनवरी को बेंचमार्क इंडेक्स 1 फीसदी की बढञत हासिल करने में कामयाब रहे थे। दिसंबर तिमाही के नतीजों को मौसम की शुरूआत अच्छी होती नजर आ रही है। कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटेऔर मझोले शेयरों में भी तेजी आती दिखी थी। 10 दिसंबर को Midcap 100 और Smallcap 100 इंडेक्स 0.84 फीसदी और 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

कल के कारोबार में Sensex 650.98 अंक उछल कर 60,395.63 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 190.60 अंकों की बढ़त के साथ 18,003.30 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल के कारोबार में एक बार फिर से 18000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया। निफ्टी ने कल बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो, चुनिंदा मेटल और आईटी स्टॉक्स के दम पर डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक कल के कारोबार में गैप अप ओपनिंग के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुल कैंडल बनता नजर आया। टेक्निकली ये पैटर्न एक छोटी गिरावट के बाद मार्केट में एक तेज अपसाइड वाउंस की ओर संकेत करता है। डेली चार्ट पर हायर हाइज और हायर लो का दौर कायम रहा। अब गुरुवार का 17,655 का स्विंग लो इस क्रम का नया हायर लो माना जो सकता है। निफ्टी ने 17,950 का नजदीकी रजिस्टेंस तोड़ दिया है और इसके ऊपर बंद हुआ है। निफ्टी के लिए अब ऊपर की तरफ 18,200-18,350 का स्तर काफी अहम होगा। ये लेवल 1 हफ्ते में हासिल हो सकता है। निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 17,870 के आसपास दिख रहा है।


VODAFONE IDEA इक्विटी के बदले मोरटोरियम लेगी, एजीआर के बकाए और स्पेक्ट्रम ऑक्शन की किश्तों को इक्विटी में करेगी कन्वर्ट

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17915.87 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17828.43 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18054.07 फिर 18104.84 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38051.4और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37754.9 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38522.4 फिर 38696.9 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 20.32 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 13.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 12.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18400 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18600 पर भी 1.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 34.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 29.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17200 की स्ट्राइक पर 15.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

18000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17800 पर भी 3.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17900 पर 2.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17100 पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें एचयूएल , पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई प्रू, वोल्टास और परसिस्टेंस के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

10 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 124.23 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 481.55 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

11 जनवरी को NSE पर 3 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Indiabulls Housing Finance, Delta Corp और RBL Bank के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।