19 अप्रैल को, निफ्टी 50 इंडेक्स 151 अंक बढ़कर 22,147 पर बंद हुआ और एक बुलिश पियर्सिंग लाइन पैटर्न बनाया जो बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। जबकि बीएसई सेंसेक्स 599 अंक उछलकर 73,088 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों में 0.6 फीसदी और 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ ब्रॉडर मार्केट मामूली दबाव में थे। पिछले शुक्रवार को ब्रॉडर मार्केट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में एलकॉन इंजीनियरिंग, जस्ट डायल और गोदावरी पावर शामिल थे।
एलेकॉन इंजीनियरिंग ने 30 जनवरी के अपने पिछले स्विंग हाई को निर्णायक रूप से पार कर गया और 19 अप्रैल को एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। स्टॉक 10 फीसदी बढ़कर 1,166 रुपये के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ और काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा था।
गोदावरी पावर ने भी एक नई ऊंचाई हासिल की और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा। स्टॉक 3.2 फीसदी चढ़कर 870 रुपये के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था। इसने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था।
जस्ट डायल में भी एक और कारोबारी सत्र में मजबूत वॉल्यूम के साथ तेज रैली देखने को मिली थी। ये स्टॉक 5.6 फीसदी बढ़कर 1,065.9 रुपये पर पहुंच गया था। इसने डेली टाइम फ्रेम पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक ने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार किया जो एक सकारात्मक संकेत है।
आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की सलाह।
एलेकॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering): स्टॉक ने 1,198 रुपये के स्तर पर अब तक का उच्चतम स्तर दर्ज किया है, जो तेजी का सेंटीमेंट कायम रहने का संकेत है। इसने क्लोजिंग बेसिस पर 1,125 रुपये के स्तर पर "वी" आकार के ब्रेकआउट की भी पुष्टि की है, जो पहले की तेजी जारी रहने का संकेत देता है। यह ब्रेकआउट भारी वॉल्यूम के साथ है जो एक पॉजिटिव संकेत है। निवेशकों के इस स्टॉक के 1,345-1,485 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदना, बनाए रखना और जमा करना चाहिए। स्टॉक के लिए 1,120-1,070 रुपये के स्तर पर सपोर्ट है।
जस्ट डायल (Just Dial) : स्टॉक ने वीकली क्लोजिंग बेसिस पर 960 रुपये के स्तर पर लगभग दो सालों के "मल्टीपल रजिस्टेंस जोन" से ब्रेकआउट दिया है। इसने वीकली चार्ट पर बुलिश संकेत देते हुए हायर टॉप और हायर बॉटम के गठन की भी पुष्टि की है। इस ब्रेकआउट के साथ भारी वॉल्यू स्टॉक के लिए एक अच्छा संकेत है। निवेशकों के इस स्टॉक को 1,220-1,385 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदना, बनाए रखना और जमा करना चाहिए। स्टॉक के लिए 985-940 रुपये के स्तर पर सपोर्ट है।
गोदावरी पावर (Godawari Power): स्टॉक मजबूत अपट्रेंड में है, जिससे तेजी की भावनाओं का संकेत मिलता है। इसने 880 रुपये के स्तर पर एक नई ऊंचाई भी दर्ज की है जो सकारात्मक संकेत है। निवेशकों के इस स्टॉक को 940-1,005 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदना, बनाए रखना और जमा करना चाहिए। स्टॉक के लिए 815-780 रुपये के स्तर पर सपोर्ट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।