Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट: कैन फिन होम्स, पीएफसी और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में अब क्या करें?

Trade Spotlight:कल के कारोबारी सत्र में कैन फिन होम्स, पीएफसी और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। कैन फिन होम्स के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 890 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 11:47 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट: कैन फिन होम्स, पीएफसी और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में अब क्या करें?
Trade Spotlight:त्रिवेणी इंजीनियरिंग में अभी भी तेजी का रुझान बना हुआ है। अगर ये शेयर 326 रुपए के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 390 रुपए का स्तर भी देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 300 रुपए पर सपोर्ट है

Trade Spotlight:24 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार दबाव में रहा। एफएमसीजी, मेटल, तेल और गैस और चुनिंदा बैंकिंग और आईटी शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। बीएसई सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 66385 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 70 अंक से ज्यादा गिरकर 19672 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 फीसदी बंद हुआ था। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.37 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। कल के कारोबार में 970 शेयरों में बढ़त के मुकाबले लगभग 1109 इक्विटी शेयरों में गिरावट आई।

निफ्टी बैंक में भी कल कमजोरी जारी रही। निफ्टी बैंक 152 अंक गिरकर 45923 पर आ गया। जबकि निफ्टी आईटी 30000 अंक से नीचे चला गया। कारोबार के अंत में ये 28 अंक गिरकर 29844 पर बंद हुआ।

कल के कारोबारी सत्र में कैन फिन होम्स, पीएफसी और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। कैन फिन होम्स के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 890 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

24 जुलाई को पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन भी करीब 6 फीसदी की बढ़त के साथ 240 रुपये के रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। इसके अलावा ये स्टॉक 20, 50 और 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें