Trade Spotlight: ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज, प्रिज्म जॉनसन और अमारा राजा बैटरीज में अब क्या करें?

Trade Spotlight: 19 अप्रैल के कारोबार में ग्रीन पैनल इंडस्ट्रीज, प्रिज्म जानसन और अमारा राजा बैटरी में जोरदार एक्शन देखे को मिला था। ग्रीन पैन इंडस्ट्रीज कल निफ्टी 500 इंडेक्स का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। कारोबार के अंत में यह स्टॉक 14 फीसदी की बढ़त के साथ 312.5 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह प्रिज्म जॉनसन भी 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 129.1 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि अमर राजा बैटरीज 4 फीसदी की बढ़त के साथ 613 रुपये पर बंद हुआ था

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
कल के कारोबार में ग्रीन पैनल इंडस्ट्रीज, प्रिज्म जानसन और अमारा राजा बैटरी में जोरदार एक्शन देखे को मिला था। ग्रीन पैन इंडस्ट्रीज कल निफ्टी 500 इंडेक्स का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    19 अप्रैल को भी बाजार में कमजोरी जारी रही। सेंसेक्स करीब 900 अंक गिरकर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंकिग और एफएमसीजी शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी 41.40 अंकों की गिरावट के साथ 17619 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 159 अंकों की कमजोरी लेकर 59568 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए थे।

    कल के कारोबार में ग्रीन पैनल इंडस्ट्रीज, प्रिज्म जानसन और अमारा राजा बैटरी में जोरदार एक्शन देखे को मिला था। ग्रीन पैनल इंडस्ट्रीज कल निफ्टी 500 इंडेक्स का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। कारोबार के अंत में यह स्टॉक 14 फीसदी की बढ़त के साथ 312.5 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह प्रिज्म जॉनसन भी 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 129.1 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि अमर राजा बैटरीज 4 फीसदी की बढ़त के साथ 613 रुपये पर बंद हुआ था।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति


    Greenpanel Industries: 28 अप्रैल 2022 को 625 रुपये का टॉप छूने के बाद यह स्टॉक लगातार लोअर टॉप लोअर बॉटम बना रहा है। जिसके चलते इसमें अब तक 59 रुपये की गिरावट हुई है। वर्तमान में इस स्टॉक में डेली स्केल पर बुलिश डाइवर्जन देखे को मिला है। जो इमसें तेजी आने का संकेत है। ऐसे में इस स्टॉक में 300-310 रुपये के आसपास छोटी मात्रा में खरीद की जा सकती है। उसके बाद 280-290 रुपये के आसापस मिलने पर और खरीद करें। 275 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 375 रुपये के लक्ष्य की उम्मीद की जा सकती है।

    Amara Raja Batteries: इस स्टॉक में पिछले कारोबारी सत्र में काफी ज्यादा खरीदारी देखे को मिली है। अब यह 620-625 रुपये पर स्थित अपने हिस्टोरिकल रजिस्टेंस के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में इस जोन में मुनाफा वसूली की सलाह होगी। वर्तमान में नई खरीद की सलाह नहीं होगी। नई खरीद को लिए स्टॉक के किसी करेक्शन में 595-600 रुपए के जोन में आने का इंतजार करें।

    Hot Stocks: 2-3 हफ्ते में ही चमकाना चाहते हैं अपनी किस्मत तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

    Prism Johnson:वर्तमान में इस काउंटर ने अपने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को टेस्ट किया है और अभी तक इससे बाहर नहीं निकाल पाया है। इसके अतिरिक्त इस स्टॉक ने अब तक 20 मार्च, 2023 के 100 रुपये के अपने निचले स्तर से 28 फीसदी रिटर्न दिया है। ऐसे में इस स्टॉक में 127-130 रुपए के रेंज में मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। इसके ध्यान में रखते हुए इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों पर नई खरीद की सलाह नहीं होगी।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।